MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में भीषण तबाही: बाढ़ में फंसी नन्हीं सी जान जब सुरक्षित हाथों में पहुंची तो चहक उठे चेहरे

छत्तीसगढ़ में भीषण तबाही: बाढ़ में फंसी नन्हीं सी जान जब सुरक्षित हाथों में पहुंची तो चहक उठे चेहरे

रायगढ़. छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है, प्रदेश के हालात बिगड़ गए हैं। कई गांवों में पानी भर चुका है, पुलिस और एसडीआरफ टीम लोगों को  बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगी हुई है। जहां सुरक्षाकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जिंदगी बचाने में जुटे हुए हैं। इसी दौरान बाढ़ में फंसे एक बच्चे को जब रेस्क्यू किया तो किसी ने इस पल की तस्वरी खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाढ़ में फंसी इस नन्हीं सी जान को जब निकालकर सुरक्षित हाथों में पहुंचाया तो सबके चहरे चहक उठे।
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 31 2020, 12:54 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

दरअसल, दिल को खुश कर देने वाली यह तस्वीर रायगढ़ जिले की है, जहां इस वक्त बारिश अपना कहर बरपा रही है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है, वहीं कई घर तो डूब चुके हैं। बाढ़ में फंसे इन लोगों को सुरक्षाकर्मी हरसंभव बचाने में जुटे हुए हैं। 
 

26
Asianet Image


प्रशासन दिन रात एक राहत एवं बचाव लगा हुआ है। लोगों कों नावों के जरिए निकाल कर  सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। बच्चे, बूढ़े और महिलाओं को उनके घरों से निकालने वाली ये तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां के हालात कितने बुरे हैं।
 

36
Asianet Image


राज्य की सबसे बड़ी नदी महानदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। महानदी में बाढ़ की वजह से आसपास के कई गांव डूब गए हैं। रायगढ़ और जांजगीर जिले की सभी नदी-नाले उफान पर हैं। महानदी का जल स्तर रविवार शाम को खतरे से ऊपर बह रहा था। यहां के करीब 20 से ज्यादा गांव में पानी भरा हुआ है। किसानों की सारी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं।

46
Asianet Image


जांगीर का डीघोरा गांव लीलागर नदी की बाढ़ में डूब गया तो दुर्ग में शिवनाथ नदी भी रौद्र रूप ले चुकी है। कवर्धा में छीरपानी डैम उफनाने से मछलियां तक बहनें लगीं।
 

56
Asianet Image


रायगढ़ और आसपास के इलाकों में बाढ़ का हाल जानने के अधिकारी भी पहुंच रहे हैं। जहां वह बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने की दिलासा दे रहे रहे हैं। 

66
Asianet Image

इस तस्वरी को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि रायगढ़ और जांजगीर जिले में किस तरह बारिश अपना कहर बरपा रही है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories