MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • बेरोजगार ध्यान दें: MBA पास इस युवक ने किसानी के लिए छोड़ी अच्छी-खासी जॉब और अब कमा रहा लाखों रुपए

बेरोजगार ध्यान दें: MBA पास इस युवक ने किसानी के लिए छोड़ी अच्छी-खासी जॉब और अब कमा रहा लाखों रुपए

जशपुरनगर, छत्तीसगढ़. कोरोना संकट ने पूरी दुनिया की जीवनशैली बदल दी है। रोजगार की संभावनाएं कम हुई हैं। कई लोगों को जॉब से हाथ धोना पड़ा, जबकि कई इसी चिंता में रहते हैं कि पता नहीं, कब नौकरी चली जाए। नौकरी की तलाश में बड़ी संख्या में लोग गांवों से शहरों की ओर पलायन करते हैं। लेकिन इस युवा ने शहर छोड़कर गांव में रहकर खेती-किसानी करना उचित समझा। यह कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जिनके पास खेत हैं, फिर भी वे शहर जाकर नौकरी करना पसंद करते हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की बात कही थी। यह किसान इसी का एक उदाहरण है। यह हैं दुलदुला ब्लॉक के एक छोटे से गांव सिरिमकेला के रहने वाले अरविंद साय। MBA करने के बाद ये पुणे में एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब कर रहे थे। सैलरी अच्छी-खासी थी, लेकिन इन्हें आत्मनिर्भर बनना था। ये नौकरी छोड़कर गांव आए और खेती किसानी करने लगे। आज इनके साथ 20 लोगों की टीम है। सबका खर्चा निकालने के बाद अब ये डेढ़ करोड़ रुपए सालाना का टर्न ओवर हासिल कर चुके हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jul 27 2020, 10:31 AM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

गांव के युवाओं को दिया रोजगार...
अरविंद बताते हैं कि उनके पिता पारंपरिक तरीके से खेती-किसानी करते थे। लेकिन उन्होंने इसके तौर-तरीके बदल दिए। अरविंद मक्का और अरहर की खेती कर रहे हैं। वे आसपास के किसानों को इस फसल के बारे में जागरूक भी करते हैं। अरविंद ने अपने गांव के उन युवाओं को भी रोजगार दिया है, जिनके पास खेती नहीं है। वे मजदूरी करने गावं से बाहर जाते थे। आगे पढ़िए ऐसे ही सक्सेस किसानों की अन्य कहानियां...

27
Asianet Image

पत्थर से निकाला सोना
हरियाणा के फतेहाबाद के किसान राहुल दहिया एक मिसाल है। जिस जमीन पर घास का तिनका तक नहीं उगता था, उस पर आज ये सेब, बादाम सहित 40 तरह के फल उगाकर खूब मुनाफ कमा रहे हैं। यही नहीं, इनके 14 एकड़ में फैले इस बाग ने 20 लोगों को रोजगार भी दिया हुआ है। दहमान गांव के रहने वाले राहुल ग्रेजुएट हैं। ये 16 साल पहले टेंट का कारोबार करते थे। लेकिन धंधा फ्लॉप हो गया। इनके पास 14 एकड़ जमीन है। लेकिन तब यह रेतीली और बेकार थी। इन्होंने इस पर बागवानी करने की ठानी। आज यह रेतीली जमीन सालाना करोड़ों रुपए का टर्न ओवर दे रही है। इस बाग के फलों की पंजाब और हरियाणा तक में डिमांड है। राहुल बताते हैं कि जमीन पर पानी का कोई इंतजाम नहीं था। शुरुआत में वे फेल हो गए। लेकिन हिम्मत नहीं हारी। सबसे पहले उन्होंने अमरूद का बाग लगाया। जब इससे कमाई होने लगी, तब सेब, नासपाती,बादाम, अंगूर आदि के पौधे लगाए। राहुल बताते हैं कि शुरू में बागवानी के लिए पौधे नहीं मिलने पर करीब 8 साल तक नुकसान उठाया। फिर इन्होंने खुद ही नर्सरी तैयार कर ली। ये श्री बालाजी नर्सरी एवं फ्रूट फार्म के नाम से अपना कारोबार करते हैं। इसे राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड से मान्यता मिली हुई है। राहुल के बाग में 20 लोग स्थायी रोजगार पाए हुए हैं। वहीं 100 से ज्यादा लोग फल तोड़ने और उन्हें मंडियों तक ले जाने में जुड़े हुए हैं। आगे पढ़िए..लॉकडाउन में नौकरी गंवाकर लोग घर पर बैठ गए, इस कपल ने खड़ा कर दिया करोड़ों का बिजनेस
 

37
Asianet Image

जयपुर, राजस्थान.लॉकडाउन के चलते हजारों लोगों को काम-धंधों से हाथ धोना पड़ा। लोगों के धंधे बैठ गए। लेकिन यह कपल कोरोनाकाल में भी सफलता के झंडे गाड़ गया। यह हैं नागौर के रहने वाले राजेंद्र लोरा और उनकी पत्नी चंद्रकांता। ये किसानों के लिए एक स्टार्टअप फ्रेशोकार्ट चलाते हैं। इसके तहत यह कपल किसानों को एग्री इनपुट जैसे-कीटनाशक, पेस्टीसाइड और अन्य प्रकार की दवाओं की होम डिलीवरी करता है। इस समय इस स्टार्टअप से 30 हजार से ज्यादा किसान जुड़े हैं। इस स्टार्टअप ने इस साल करीब 3 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। राजेंद्र बताते हैं कि वे अकसर किसानों से मिलते थे, तो मालूम चलता था कि उन्हें फसलों-सब्जियों पर छिड़काव के लिए समय पर दवाएं नहीं मिल पाती थीं। इसी को ध्यान में रखकर उन्होंने यह ऑनलाइन प्लेटफार्म उपलब्ध कराया। आगे पढ़िए इन्हीं की कहानी..

47
Asianet Image

राजेंद्र बताते हैं कि उन्होंने 4 साल पहले इस स्टार्टअप की शुरुआत की थी। उनकी पत्नी चंद्रकांत भी बराबर की इसमें में सहयोगी हैं। लॉकडाउन में उनका स्टार्टअप किसानों के लिए काफी मददगार रहा। राजेंद्र बताते हैं कि उनके पास करीब 45 लोगों की टीम है। यह टीम किसानों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करती है। इसके बाद ऑनलाइन ऑर्डर मिलने पर किसानों को कीटनाशक आदि मुहैया करा दिए जाते हैं। आगे पढ़िए इन्हीं की कहानी..

57
Asianet Image

राजेंद्र के इस स्टार्टअप से अभी 30 हजार से ज्यादा किसान जुड़े हुए हैं। इस साल उनके स्टार्टअप ने 3 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। आगे पढ़िए इन्हीं की कहानी..

67
Asianet Image

कंपनी की ऑपरेशन हेड राजेंद्र की पत्नी चंद्रकांता हैं। वे बताती हैं कि उनकी कंपनी किसानों को 10 हजार रुपए तक फाइनेंस भी देती है। इस पर 12 फीसदी ब्याज लिया जाता है। वहीं कंपनी किसानों को मार्केट रेट से 5-10 फीसदी कम पर कीटनाशक मुहैया कराती है। आगे पढ़िए इन्हीं की कहानी..

77
Asianet Image

राजेंद्र लोरा ने जबलपुर ट्रिपल आईटी से इंजीनियर किया हुआ है। उन्होंने 2 साल मुंबई में नौकरी भी की। लेकिन अपना कुछ करने का मन था, तो नौकरी छोड़ दी। उनकी पत्नी एमबीए-पीएचडी हैं। अब वे अपनी कंपनी की मार्केटिंग संभालती हैं।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories