MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • वैलेंटाइन डे पर 14 नक्सली कपल्स ने की शादी, SP भी बनें बाराती, पुलिसवालों ने किया डांस और बजाया ढोल

वैलेंटाइन डे पर 14 नक्सली कपल्स ने की शादी, SP भी बनें बाराती, पुलिसवालों ने किया डांस और बजाया ढोल

छत्तीसगढ़ । वैलेंटाइन डे के मौके पर बस्तर इलाके 14 नक्सलियों की शादी हुई। इस शादी में पुलिस ने पूरा सहयोग किया। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव बाराती बनकर नक्सलियों की शादी में शामिल हुए। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। बता दें कि इस अनोखी शादी में एक जोड़ा ऐसा भी था, जिसमें दूल्हा-दुल्हन दोनों ही पहले नक्सली थे। ऐसे में हम आपको अब विस्तार से बता रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 14 2021, 08:42 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

सभी नक्सलीय दंतेवाड़ा जिले की रहने वाले हैं। कारली हैलीपेड के पास बने मंडप में सरेंडर करने वाले 14 नक्सलियों की शादी हुई। इसमें एक जोड़ा ऐसा था जिसमें दूल्हा और दुल्हन दोनों ही पहले नक्सली थे, जो कई बार पुलिस पर हमला किया।

25
Asianet Image

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कभी गांव की उन सड़कों को इन्होंने काटा जहां से फोर्स के लोग आना-जाना करते थे। नफरत और हिंसा के माहौल में दोनों के बीच प्यार पनपा। अब पुलिस ही उनकी मददगार साबित हुई।
 

35
Asianet Image

गुड्‌डू ने आम जिंदगी बिताने की सोची और सरेंडर कर दिया। उसने बताया कि सरेंडर के बाद समेली गांव की भूमे के संपर्क में आया। फोन पर बात शुरू हुई। दोनों ने तस्वीरें साझा की। दोनों ने प्यार का इजहार किया। भूमे को मिलने बुलाया और शादी की इच्छा जताई और भूमे ने हामी भर दी।

45
Asianet Image

सोमडू व जोगी बताते हैं संगठन में रहते समय एक-दूसरे को जानते थे। प्रेम हुआ। बातचीत होती थी। सरेंडर के बाद प्यार और बढ़ गया। अब शादी के बाद वो सामान्य जिंदगी जीना चाहते हैं जो नक्सलियों के साथ मुमकिन नहीं थी।

55
Asianet Image

मुस्केल गांव का रहने वाला रतन ने बताया कि अब वो अपने बचपन के प्यार जानकी के साथ परिणय सूत्र में बंध चुका है। रतन ने हथियार के साथ सरेंडर किया था। वह बताता है कि जानकी से बहुत प्यार करता है। बचपन से ही जब प्यार की शुरुआत हुई तो शादी की ठान रखी थी। इस बीच वह नक्सल संगठन में चला गया। 
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories