- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- पहली पत्नी से परमिशन लेकर इस एक्टर ने की थी शाहिद की 'भाभी' से शादी, ऐसा था बच्चों का रिएक्शन
पहली पत्नी से परमिशन लेकर इस एक्टर ने की थी शाहिद की 'भाभी' से शादी, ऐसा था बच्चों का रिएक्शन
मुंबई. कई टीवी सीरियल्स या फिर फिल्मों में रोमांस करते-करते असल जिंदगी में भी एक्टर्स एक-दूसरे को दिल दे बैठते हैं और फिर स्क्रीन पर दिखने वाली जोड़ी रियल लाइफ में भी बन जाती है। लेकिन, कभी-कभी कुछ कहानियां बड़ी फिल्मी सी होती है। ऐसी ही एक कहानी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक्टर 'संजीव सेठ' और फिल्म विवाह में शाहिद कपूर की भाभी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस लता सभरवाल की है। इस कहानी का दिलचस्प हिस्सा ये है कि संजीव सेठ ने लता सभरवाल से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी से इजाजत ली थी। शो में दोनों ने पति-पत्नी का निभाया था रोल...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में संजीव सेठ और लता सभरवाल ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था। लेकिन, इस किरदार को निभाते-निभाते न जाने कब दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे।
लेकिन, दोनों का मिलन इतना सरल भी नहीं था। दरअसल, संजीव सेठ पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे। संजीव की पहली शादी एक्ट्रेस रेशमा टिपनिस से हुई थी। इन दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर था।
रेशमा की उम्र जब सिर्फ 20 साल की थी, तभी उन्होंने संजीव के साथ सात फेरे लिए थे। कुछ दिन दोनों प्यार से साथ रहे लेकिन फिर कलह शुरू हो गई। 11 साल बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।
लता सभरवाल से प्यार होने के बाद संजीव सेठ ने काफी दिनों तक उन्हें प्रपोज नहीं किया। संजीव को डर था कि कहीं इसका असर उनके प्यार पर न पड़ जाए। इसके लिए उन्होंने एक तरकीब निकाली।
लता को प्रपोज करने से पहले उन्होंने इस बारे में अपने बच्चों और पहली पत्नी से बात की और उनसे दूसरे शादी करने की इजाजत की मांगी थी। संजीव का ये व्यवहार देख उनका परिवार काफी खुश हुआ। इसके बाद संजीव ने लता को प्रपोज किया।
दोनों की शादी में उनकी पहली पत्नी ने भी हाथ बंटाया। इस तरह संजीव और लता एक दूसरे के हो गए। साल 2010 में दोनों की शादी हो गई। तब से दोनों एक दूसरे के साथ सुखी जीवन बिता रहे हैं।
बता दें, ये वही लता सभरवाल है, जिन्होंने 35 साल की उम्र में शादीशुदा संजीव के साथ शादी की थी। लता ने टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने फिल्म 'विवाह' में शाहिद कपूर की भाभी का रोल प्ले किया था।
संजीव सेठ से शादी के बाद लता का एक बेटा भी है। उनके बेटे का नाम आरव सेठ है।