MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • आंख मारने वाली लड़की से ढिंचैक पूजा तक, ये हैं 8 सोशल मीडिया सेंसेशंस, जो रातों रात बन गए सुपरस्टार

आंख मारने वाली लड़की से ढिंचैक पूजा तक, ये हैं 8 सोशल मीडिया सेंसेशंस, जो रातों रात बन गए सुपरस्टार

मुंबई. सोशल मीडिया आज एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जिसके जरिए लोग अपने टैलेंट को दिखा पाते हैं और दुनिया एक-दूसरे के विचारों को जान सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इतनी क्षमता रखता है कि वो किसी को भी रातों रात स्टार बना सकता है और अभी तक ना जानें कितनों को स्टार बना भी चुका है। इस फेहरिस्त में विंक गर्ल के नाम से मशहूर प्रिया प्रकाश वॉरियर समेत ढिंचैक पूजा तक हम उन स्टार्स के बार में बता रहे हैं, जो रातों रात स्टार बनकर लोगों के चहते बन गए। 

Asianet News Hindi | Updated : Aug 26 2020, 12:12 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

प्रिया प्रकाश वारियर 

'विंक गर्ल' के नाम से मशहूर हुई प्रिया प्रकाश वारियर भी सोशल मीड‍िया के जर‍िए रातों रात फेमस हो गई थीं। वैसे तो प्रिया मलयालम एक्ट्रेस हैं, पर उनकी आंख मारने की अदा ने सभी को दीवाना बना दिया था और कुछ घंटों में ही शोहरत दिलाई थी। फ‍िल्म 'ओरु अदार लव' में प्रिया का यह सीन काफी वायरल हुआ था, जिसमें वो आंख मारती नजर आती हैं। 

28
Asianet Image

यशराज मुखाते 

सोशल मीडिया सेंसेशन हाल ही में बनने वाले एक स्टार हैं यशराज मुखाते। 'साथ निभाना साथ‍िया' की कोकिलाबेन पर जो रैप्सोडी वायरल हो रही है उसमें म्यूजिक प्रोड्यूसर यशराज मुखाते ने ही अपनी कलाकारी दिखाई है। उनका यह रैप रातोंरात इतना वायरल हो गया है कि स्मृति ईरानी तक ने उसपर जमकर ठहाके लगाए। इन्हीं की तरह ब्लिंक गर्ल जैसे कई स्टार्स हैं, जो सोशल मीडिया के जरिए रातों रात हिट हो गए।

38
Asianet Image

ढ‍िंचैक पूजा 

'सेल्फी मैंने ले ली आज', रैप सॉन्ग तो सभी को याद होगा। 2017 में ढ‍िंचैक पूजा का यह रैप सॉन्ग इतना वायरल हुआ क‍ि वो रातों रात लोगों के स्क्रीन्स पर छा गईं। भले ही उनके वीड‍ियोज पर लोग मजाक बनाते थे या उनकी हंसी उड़ाते थे पर पूजा के इस यूनीक कारनामे ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। वो बिग बॉस के एक एपिसोड में सलमान खान और अक्षय कुमार से रुबरू भी हुई थीं।  

48
Asianet Image

अरशद खान 

पाकिस्तान के इस्लामाबाद के रहने वाले अरशद खान आज पाकिस्तानी मॉडल बन चुके हैं, लेक‍िन इस बुलंदी तक आने से पहले वो चाय बेचते थे। ऐसे ही किसी ने चाय डालते हुए उनकी फोटो सोशल मीड‍िया पर शेयर की थी, जिसके बाद इस नीली आंखों वाले चायवाले पर सबकी नजर पड़ी। रातों रात उनसे संपर्क किया गया और आज वो पाकिस्तान के टॉप मैगेजीन्स कवर पर दिखाई देते हैं।

58
Asianet Image

संजीव श्रीवास्तव 

एक संगीत सेरेमनी में संजीव श्रीवास्तव ने गोव‍िंदा के सॉन्ग 'मैं से मीना से या साकी से...' पर शानदार डांस किया था। उनका यह डांस परफॉर्मेंस लोगों को इतना भाया क‍ि एक रात में ही उनका यह वीड‍ियो वायरल हो गया था। उन्हें लोग डांस‍िंग अंकल कहने लगे थे। संजीव को गोविंदा के साथ स्टेज शेयर करने का भी मौका मिला था।  

68
Asianet Image

कुसुम श्रेष्ठा 

कुछ साल पहले नेपाल की एक सब्जीवाली की फोटो ने लोगों का ध्यान खींचा था। कुसुम श्रेष्ठा नाम की इस लड़की की तस्वीर फोटोग्राफर रूपचंद्र महाजन ने क्लिक की थी। पीठ पर टमाटर की टोकरी लिए कुसुम की फोटो रातों रात इंटरनेट पर वायरल हो गई थी। 

78
Asianet Image

रानू मंडल 

पश्चिम बंगाल के एक रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर रातों रात स्टार बनने वाली रानू मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वो लता मंगेशकर का सॉन्ग गाते हुए नजर आई थीं। उनके वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग उन्हें लता मंगेशकर की दूसरी आवाज तक बोलने लगे थे। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड में पहला ब्रेक हिमेश रेशमिया ने दिया। 

88
Asianet Image

सायमा मीर 

सायमा मीर एक कश्मीरी स्टूडेंट हैं। पुणे के सिंबायोसिस कैंपस में जब शाहरुख खान ने स्टूडेंट्स के साथ सेल्फी ली, तब बैकग्राउंड में सायमा भी देखी गई थीं। इस फोटो ने एक रात में इतनी पॉपुलैरिटी पाई कि सायमा रातों रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं। यहां तक क‍ि उनके शाहरुख के साथ फैमिली रिलेशंस की भी चर्चा होने लगी थी। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories