- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 16 की उम्र में 'याद पिया की...' में नजर आई ये एक्ट्रेस, 3 साल पहले इस शख्स से कर ली गुपचुप शादी
16 की उम्र में 'याद पिया की...' में नजर आई ये एक्ट्रेस, 3 साल पहले इस शख्स से कर ली गुपचुप शादी
मुंबई। गुलशन कुमार की बहू दिव्या खोसला कुमार का एलबम 'याद पिया की आने लगी' इन दिनों काफी चर्चा में है। लेकिन इससे कहीं ज्यादा पॉपुलर 22 साल पहले आया फाल्गुनी पाठक का म्यूजिक वीडियो था, जिसमें एक्ट्रेस रिया सेन नजर आई थीं। उस वक्त रिया की उम्र महज 16 साल थी और वो इसमें बेहद क्यूट लगी थीं। 24 जनवरी, 1981 को कोलकाता में जन्मीं रिया सेन 39 साल की हो गई हैं। इस मौके पर हम दिखा रहे हैं उनकी शादी का एलबम।
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
18

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन ने 16 अगस्त, 2017 को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से एक प्राइवेट सेरेमनी में गुपचुप शादी कर ली थी। तब मीडिया में खबरें आईं कि रिया शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं इसीलिए उन्होंने जल्दी-जल्दी में शादी का फैसला किया। हालांकि बाद में रिया ने ऐसी खबरों को महज अफवाह बताया था।
28
रिया सेन की शादी बंगाली रीति-रिवाज से हुई थी। शादी की सभी रस्में पुणे में हुई थीं, जहां दोनों पक्षों के कुछ फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड ही शामिल हुए थे।
38
रिया के हसबैंड शिवम तिवारी पेशे से फोटोग्राफर हैं। वो अक्सर कई ट्रैवल ट्रिप और डेस्टिनेशंस के फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। शादी से पहले दोनों ने कुछ वक्त तक एक-दूजे को डेट किया था।
48
रिया और शिवम की पहली मुलाकात फरवरी, 2017 में हुई थी। करीब 12 बजे का वक्त था दोनों जुहू के हैरी बार में मिले। उस मीटिंग से एक रात पहले ही शिवम दिल्ली से यहां आए थे। रिया के मुताबिक, इससे पहले "मेरे फ्रेंड्स हम दोनों का ये कहकर मजाक उड़ा रहे थे कि वो मुझसे मिलने ही मुंबई आया है।"
58
रिया ने फिल्म 'स्टाइल' (2001) से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट शरमन जोशी और साहिल खान थे। इसके बाद वो 'दिल विल प्यार व्यार' (2002), 'झनकार बीट्स' (2003), 'कयामत' (2003), 'शादी नंबर-1'(2005) जैसी कई फिल्मों में नजर आईं।
68
रिया सेन ने आल्ट बालाजी की वेब सीरिज 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' में भी काम किया है। इसके अलावा वो पॉइजन और मिसमैच 2 जैसी वेब सीरिज में भी नजर आई हैं।
78
शादी की रस्म के दौरान रिया सेन और शिवम तिवारी।
88
शादी के दौरान रिया की मांग में सिंदूर भरते शिवम तिवारी।