- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- क्यों रणबीर कपूर को कंडोम का पैकेट गिफ्ट करना चाहती थी दीपिका पादुकोण? खुद किया था खुलासा
क्यों रणबीर कपूर को कंडोम का पैकेट गिफ्ट करना चाहती थी दीपिका पादुकोण? खुद किया था खुलासा
मुंबई. देश-दुनिया में कोरोना का कहर अभी भी कम नहीं हुआ है। रोज हजारों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। इसी वायरस की वजह से रोज कई लोगों की जान भी जा रही है। भारत में लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक 2 शुरू हो गया है। इसमें लोगों को घर से बाहर निकले के साथ कई सुविधाएं भी दी गई है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे है। ऐसे में सेलेब्स से जुड़ी कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने रणबीर कपूर को एक ऐसी सलाह दे डाली थी, जिसे सुनकर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा था। ये बात और है कि इस बात से नाराज होकर रणबीर ने पापा ऋषि कपूर ने दीपिका को जमकर लताड़ लगाई थी।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
दीपिका पादुकोण कुछ साल पहले करन जौहर के चैट शो में पहुंची थी। यहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर कई सारी बातें की थी। इसी दौरान उन्होंने रणबीर कपूर को लेकर भी कई खुलासे किए थे।
शो में जब करन ने दीपिका से सवाल किया था आप रणबीर कपूर को गिफ्ट में क्या देगी ? इस सवाल पर उन्होंने कहा था- मैं रणबीर कपूर को एक कंडोम का पैकेट गिफ्ट करूंगी क्योंकि वो इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते है। साथ ही दीपिका ने ये भी कहा था कि रणबीर को किसी कंडोम कंपनी का विज्ञापन करना चाहिए।
जब ये बात मीडिया में आई थी तो रणबीर के पापा ऋषि कपूर इसे लेकर काफी नाराज हुए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस के बयान में रिएक्शन देते हुए कहा था- एक्ट्रेस को आज के समय में अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा था- इस शो में उनके पिता की उपलब्धियों की वजह से बुलाया गया था, क्योंकि वे खुद अभी तक कुछ भी हासिल नहीं किया है। बता दें कि ऋषि अब इस दुनिया में नहीं है।
हालांकि, दीपिका की बात पर रणबीर ने काफी पॉजीटिव रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था- मुझे लगता है कि उसने सही कहा। हमारे देश को सेफ सेक्स के बारे में पता होना चाहिए और कंडोम को लेकर जागरूक होनी चाहिए। इसके लिए थैंक्स।
बता दें कि कभी दीपिका, रणबीर को दिलोजान से चाहती थी लेकिन प्यार में उन्हें धोखा मिला। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया और फिर 2010 में ब्रेकअप कर लिया।
रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका डिप्रेशन में चली गई थी। उन्होंने करियर को ध्यान में रखते हुए खुद को इससे निकाला।
दीपिका ने रणवीर सिंह ने 2018 में इटली में शादी की थी। वहीं, रणबीर भी आलिया भट्ट से जल्दी ही शादीकरने वाले हैं।