MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • शादीशुदा शाहरुख ने 21 साल पहले प्रियंका को किया था प्रपोज, पर एक्ट्रेस का जवाब सुन चौंक गया था एक्टर

शादीशुदा शाहरुख ने 21 साल पहले प्रियंका को किया था प्रपोज, पर एक्ट्रेस का जवाब सुन चौंक गया था एक्टर

मुंबई। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) आज भले ही अपनी शादीशुदा जिंदगी मजे के साथ बिता रहे हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब उनकी लाइफ में भारी उथल-पुथल मच गई थी। दरअसल, 2011 में फिल्म डॉन 2 की शूटिंग के दौरान शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के रिलेशनशिप की वजह से शाहरुख और गौरी में तलाक तक की नौबत आ गई थी। वैसे, 21 साल पहले यानी 2000 में 'मिस इंडिया' कॉम्पिटीशन के दौरान शाहरुख ने सबसे पहले प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज किया था। बदले में एक्ट्रेस का जवाब सुन हैरान रह गए थे किंग खान।

Asianet News Hindi | Updated : Feb 18 2021, 02:30 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

दरअसल, ये बात साल 2000 में उस वक्त की है, जब प्रियंका चोपड़ा मिस इंडिया पीजेंट कॉम्पिटीशन के टॉप-10 में पहुंची थीं और शाहरुख खान इसके जूरी मेंबर्स में से एक थे। इस दौरान मलाइका अरोड़ा होस्ट थीं।

29
Asianet Image

इवेंट के दौरान शाहरुख ने उस वक्त महज 17 साल की प्रियंका चोपड़ा का प्रजेंस ऑफ माइंड जानने के लिए एक सवाल किया। हालांकि शाहरुख ने पहले ही कह दिया था कि ये काल्पनिक सवाल है।

39
Asianet Image

अपने सवाल में शाहरुख ने प्रियंका से पूछा कि आप इनमें से किनसे शादी करेंगी? अजहरुद्दीन जैसे महान क्रिकेटर से, जिनके नाम कई रिकॉर्ड हैं और उन्होंने देश को गौरवान्वित भी किया है। या फिर मेरे जैसे एक हिंदी फिल्म स्टार से जिसके पास आपको इस तरह की काल्पनिक शादी के सवाल में उलझाने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है।

49
Asianet Image

शाहरुख के इस सवाल का प्रियंका ने बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया। एक्ट्रेस ने कहा, मैं भारत के किसी महान खिलाड़ी से शादी करूंगी, क्योंकि जब मैं घर वापस आऊंगी या वो घर वापस आएगा तो हम एक-दूजे का सपोर्ट करेंगे। मैं उससे यह बताऊंगी कि अरे देखो तुमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। मैं अपने पति पर बहुत गर्व करूंगी, जो कि एक मजबूत और महान शख्सियत होंगे। प्रियंका का जवाब सुन शाहरुख खान हैरान रह गए थे।

59
Asianet Image

बता दें कि इस कॉम्पिटीशन के 6 साल बाद दोनों ने सुपरहिट फिल्म 'डॉन' में साथ काम किया था। इस फिल्म के हिट होने के बाद शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी ने 2011 में फिल्म 'डॉन-2' में भी काम किया था।

69
Asianet Image

डॉन 2 में दोनों के काम करने के बाद से ही इनके अफेयर के चर्चे बढ़ने लगे। यहां तक कि खबरें शाहरुख से घर तक पहुंच गईं। दोनों के अफेयर की खबरें की वजह से शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी के बीच दरार की खबरें आनी शुरू हो गई थीं। नौबत तो ये तक आ गई थी कि गौरी, शाहरुख से तलाक लेना चाहती थीं।

79
Asianet Image

प्रियंका की वजह से गौरी पति शाहरुख से काफी नाराज हो गईं थी, जिसके बाद शाहरुख ने किसी तरह गौरी को समझाया। कहा जाता है गौरी मान तो गईं लेकिन इसके बदले में गौरी ने शाहरुख को वॉर्निंग दी कि वो अब फ्यूचर में कभी प्रियंका चोपड़ा के साथ काम नहीं करेंगे। जिसके बाद दोनों कभी किसी फिल्म में साथ नहीं आए।
 

89
Asianet Image

वैसे प्रियंका चोपड़ा के इंडस्ट्री में कईयों के साथ लिंकअप के किस्से आए। इनमें हरमन बवेजा, शाहिद कपूर, अक्षय कुमार के अलावा उनका नाम हॉलीवुड एक्टर गेरार्ड बटलर तक से जुड़ चुका है।

99
Asianet Image

हालांकि, दिसंबर 2018 में प्रियंका ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी कर ली। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। बाद में कपल ने रिसेप्शन दिया था। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories