MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को लेकर सलमान खान ने कही थी ये बड़ी बात

जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को लेकर सलमान खान ने कही थी ये बड़ी बात

मुंबई. बी-टाउन में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों की दुनिया भर में फैन फॉलोइंग है। लोग उनकी एक झलक पाने का भी इंतजार करते हैं। अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी 2007 में हुई थी और दोनों की एक बेटी आराध्या है। सोशल मीडिया पर अक्सर आराध्या के फोटोज और वीडियो सामने आते रहते हैं। शादी से पहले ऐश्वर्या सलमान के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। ऐसे में जब इनकी शादी की बात सलमान के पता चली थी तो उनका भी रिएक्शन सामने आया था। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 02 2020, 11:25 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

90 के दशक के आखिरी में और 2000 के शुरुआती दिनों में सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अफेयर की चर्चाएं तेज रही हैं। 2002 के बाद दोनों एक-दूसरे के बारे में बात करने में भी परहेज करने लगे। सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता बाद में टूट गया था। इसके पीछे एक्टर के गुस्से को वजह माना जाता है। 

25
Asianet Image

वहीं, सलमान खान ने एक इंटरव्यू ने ऐश्वर्या के बारे में बात की थी। इस दौरान सलमान खान ने कहा था कि वह खुश हैं कि ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी की। वह एक अच्छे परिवार का अच्छा लड़का है। इसके साथ ही सलमान खान ने दोनों के खुशहाल जीवन के लिए दुआ भी मांगी थी।
 

35
Asianet Image

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं, जबकि सलमान खान की यूलिया वंतूर के साथ रिलेशनशिप की खबरें हैं। फिलहाल, सलमान अपने पनवेल वाले फॉर्महाउस पर परिवार के कुछ सदस्यों और करीबी दोस्तों के साथ समय बिता रहे हैं।
 

45
Asianet Image

उन्होंने कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की काफी मदद की। सलमान ने मजदूरों के खाते में पैसे भी भिजवाए और भूखे लोगों को राशन भेजा। इसके साथ ही सलमान खान ने इंडस्ट्री के लोगों की भी सहायता की।

55
Asianet Image

बहरहाल, अगर सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अपकमिंग फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की शूटिंग को खत्म करने के लिए उत्सुक हैं। दरअसल, कोरोना वायरस के कारण फिल्म की शूटिंग को टाल दिया गया था। इसके अलावा वह फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में भी नजर आएंगे।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories