- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जवानी के दिनों में गलत हरकत करते रंगे हाथों पकड़ी गई थी प्रियंका चोपड़ा, मां के सामने ऐसे खुला था राज
जवानी के दिनों में गलत हरकत करते रंगे हाथों पकड़ी गई थी प्रियंका चोपड़ा, मां के सामने ऐसे खुला था राज
मुंबई. कोरोना काल में आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने घर पर टाइम स्पेंड किया। इस दौरान सेलेब्स से कई ऐसे काम किए जो वे अपने बिजी शेड्यूल के रहते नहीं पाए थे। बात प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) की करें तो उन्होंने इस दौरान अपनी बायोग्राफी लिखी अनफिनिश्ड (unfinished) नाम से। इस बुक का विमोचन मंगलवार को किया गया। इस किताब में प्रियंका ने अपनी जिंदगी से जुड़े हर छोटे-बड़े वाक्ये को शेयर किया है। ऐसे में आपको देसी गर्ल सी लाइफ से जुड़ा से एक मजेदार किस्सा आपको बताते हैं। ये किस्सा उस दौरान का है जब प्रियंका जवान थी और स्कूल में पढ़ाई कर रही थी।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
प्रियंका ने बुक में वो किस्सा शेयर किया है जब वह अमेरिका में अपने रिलेटिव के यहां रहती थीं और स्कूल जाती थीं। तब उन्हें एक लड़के से प्यार हो गया था।
प्रियंका ने किताब में बताया- अमेरिका में रहते हुए मुझे एक लड़के से प्यार हो गया था। हालांकि, बुक में उन्होंने उस लड़के को काल्पनिक नाम बॉब दिया है और बताया कि कैसे एक दिन वो बॉब के साथ मुसीबत में फंस गई थी।
प्रियंका ने लिखा- जब में 10वीं क्लास में थीं, अपनी मौसी किरण के साथ इंडियानापोलिस में रहती थीं। वहां स्कूल में मेरी मुलाकात बॉब से हुई, जिसने अपनी रोमांटिक अदाओं और मजाकिया अंदाज से मुझे अपना दीवाना बना लिया था।
बॉब ने प्रियंका को गिफ्ट के तौर पर अपनी चैन दी थी। वह स्कूल में उनका हाथ थामे रहता था। प्रियंका उसके प्यार में हमेशा खोई रहती थी। दिलचस्प बात तो यह है कि उन्होंने उसके साथ शादी करने का भी मन बना लिया था।
प्रियंका एक घटना का जिक्र करते हुए लिखा- एक बार बॉब और मैं एक-दूसरे का हाथ थामे काउच में बैठे टीवी देख रहे थे। तभी मैंने खिड़की से मौसी को आते हुए देखा। मैं घबरा गई। तब दोपहर के दो बजे थे और यह समय उनके घर आने का नहीं था।
उन्होंने आगे लिखा- बॉब के घर से जाने के लिए कोई रास्ता नहीं था। हम दोनों अंदर कमरे की तरफ दौड़े और मैंने उसे अपनी अलमारी में छुपा दिया। मैंने उससे कहा कि यहीं रहना जब तक मैं अपनी मौसी को सामान लाने के लिए दुकान तक न भेज दूं।
वो आगे लिखती हैं- किरण मौसी घर के अंदर आई और कमरे को चारों तरफ ध्यान से देखने लगी। मैं अपने बेड पर अपनी बायोलॉजी की किताब लिए पढ़ने का नाटक कर रही थी। वह मेरे दरवाजे तक आईं और बोलीं इसे खोलो और मैंने कहा क्या खोलूं। अपने अलमारी का दरवाजा खोलो।
प्रियंका ने लिखा- मैं घबरा गई, क्योंकि मैंने कभी भी अपनी मौसी को इतने गुस्से में नहीं देखा था। मैंने अलमारी का दरवाजा खोला और उससे एक लड़का निकल कर बाहर आया।
उन्होंने आगे लिखा- इसके बाद मौसी ने मम्मी को फोन लगाया और कहा- मैं यकीन नहीं कर सकती कि उसने मेरे सामने झूठ बोला। अलमारी से एक लड़का निकल कर बाहर आया है। बात प्रियंका के वर्कफ्रंट की करे तो हाल ही में उनकी फिल्म द व्हाइट टाइगर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ राज कुमार राव थे।