- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जब प्रियंका चोपड़ा खुद पर नहीं रख पाई कंट्रोल, पार्किंग में ही करने लगी थी 10 साल छोटे पति को Kiss
जब प्रियंका चोपड़ा खुद पर नहीं रख पाई कंट्रोल, पार्किंग में ही करने लगी थी 10 साल छोटे पति को Kiss
मुंबई. दुनियाभर में कोरोना को लेकर दहशत फैली हुई है। हजारों की संख्या में रोज लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में भी महामारी से निपटने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। देश में लॉकडाउन की तारीख बढ़ाकर 31 मई तक कर दी है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद है। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े किस्से-कहानियां, थ्रोबैक फोटोज, वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की सालभर पुरानी कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। चलिए, देखते हैं क्या है इन फोटोज में।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
प्रियंका की वायरल हो रही फोटोज में देखा जा सकता है कि वे खुद से 10 साल छोटे पति निक जोनास को किस करती नजर आ रही हैं।
दरअसल, सालभर पहले प्रियंका पति के साथ रात में फिल्म देखने गई थी। जैसे ही दोनों गाड़ी से उतरे प्रियंका खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाई और पार्किंग में ही पति के साथ इंटीमेट होने लगी और उन्हें किस करने लगी।
वैसे आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं जब प्रियंका-निक की कोजी फोटोज सामने आई है। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है।
आपको बता दें कि प्रियंका की प्रेग्नेंसी की खबर भी उड़ चुकी है। दरअसल, सालभर पहले प्रियंका, पति के साथ न्यूयॉर्क के एक फैशन शो में शामिल हुईं थीं। इवेंट से जुड़ी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसे देखकर कहा जा रहा था कि प्रियंका प्रेग्नेंट है। इन फोटोज में पीसी का बेबी बंप दिख रहा था। फिर मां मधु चोपड़ा ने सफाई दी थी।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर को दो रीति-रिवाजों से जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में शादी की थी। शादी का फंक्शन तीन दिनों तक चला। शादी के बाद प्रियंका-निक ने 3 वेडिंग रिसेप्शन ऑर्गेनाइज किए थे।
बात प्रियंका के वर्कफ्रंट की करें तो वे आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थी। प्रियंका के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें से एक सुपरहीरो फिल्म भी है। इसका टाइटल 'वी कैन बी हीरोज' है।