MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • जब प्रियंका चोपड़ा की वजह से अक्षय की शादीशुदा जिंदगी में आया था भूचाल, ट्विंकल ने जड़ा था थप्पड़

जब प्रियंका चोपड़ा की वजह से अक्षय की शादीशुदा जिंदगी में आया था भूचाल, ट्विंकल ने जड़ा था थप्पड़

मुंबई. कोरोना की दहशत कम नहीं हुई है। हजारों लोग इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। भारत में भी इस वायरस को लेकर दहशत कम नहीं है। कई लोग अभी भी इस वायरस की चपेट में है। वैसे, देश में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हैं लॉकडाउन हटा दिया गया है और अनलॉक 2 में भी लोगों को और ज्यादा सुविधाएं दी जा रही है। हालांकि, आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियों, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच ये खबर सामने आई कि प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। प्रियंका ने फिल्म द हीरो से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसमें उनके हीरो सनी देओल थे। बता दें कि लंबे समय बाद पीसी बॉलीवुड फिल्म स्काई इज पिंक (2019) में नजर आई थी। आज की बात करें तो उनके पास किसी भी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है। 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 08 2020, 10:16 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

वैसे आपको बता दें कि प्रियंका के अफेयर्स के किस्से हमेशा ही बी-टाउन की सुर्खियों में रहे हैं। उनका नाम कइयों के साथ जुड़ा। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी अक्षय कुमार के साथ लिंकअप की रही।

29
Asianet Image

अक्षय शादीशुदा थे फिर भी प्रियंका उनसे इश्क लड़ाती रही। दोनों ने कुछ फिल्में साथ की है। प्रियंका की फिल्म 'अंदाज' भी अक्षय कुमार के साथ ही थी। फिर दोनों 'वक्त' में साथ आए जो एक हिट फिल्म थी।

39
Asianet Image

मुझसे शादी करोगी और ऐतराज जैसी हिट फिल्में प्रियंका- अक्षय ने की। इनकी हिट फिल्मों की लिस्ट लंबी होती गई और दोनों के ऑफ स्क्रीन रोमांस के चर्चे भी बढ़ने लगे थे।

49
Asianet Image

इस तरह की अफवाहों से ट्विंकल को कभी फर्क नहीं पड़ा, लेकिन खबरों की मानें तो उन्हें अहसास हुआ कि वाकई अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है तो ट्विंकल ने अक्षय को प्रियंका से दूर रहने की हिदायत ले डाली। हालांकि, ट्विंकल को लगा कि अक्षय पर इस बात का कोई असर नहीं हो रहा है तो उन्होंने सीधे प्रियंका से ही बात कर ली है। फोन कॉल पर दोनों की जबरदस्त लड़ाई हुई।

59
Asianet Image

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें गुस्से में ट्विंकल, प्रियंका को मानरे के लिए फिल्म 'वक्त' के सेट पर पहुंच गई थी। किस्मत से उस वक्त प्रियंका वहां नहीं थीं। इस वजह से अक्षय को ही पत्नी का सारा गुस्सा झेलना पड़ा था।

69
Asianet Image

क्रू ने उस वक्त बताया था कि अक्षय और ट्विंकल में जबरदस्त लड़ाई हुई थी। अक्षय जैसे - तैसे उन्हें सेट से ले जाने में कामयाब हुए थे। अगले ही पल अक्षय ने बयान जारी किया था कि अब वो कभी प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे। प्रियंका ने भी तय किया कि वो अक्षय के साथ काम नहीं करेंगी। इस वजह से 'वक्त' के बाद दोनों साथ नहीं आए।

79
Asianet Image

अक्षय के बाद प्रियंका का नाम और भी उनके कई को-स्टार के साथ जुड़ा। आखिरकार उन्होंने 2018 में खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी की। फिलहाल प्रियंका अपने ससुरालवालों के साथ एन्जॉय कर रही है। 

89
Asianet Image

प्रियंका के इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर एक वीडियो बनाया गया है। इसमें उनकी सफल जर्नी के बारे में दिखाया गया है। वीडियो में प्रिंयका के मिस वर्ल्ड बनने से लेकर हॉलिवुड में जलवा बिखरेने तक सफर दिख रहा है। इस वीडियो के साथ ऐक्ट्रेस ने लिखा, 'मनोरंजन के 20 साल पूरे। शुक्रिया @ozzyproduction और मेरे तमाम फैंस को जिन्होंने मुझे इस अंदाज में ट्रिब्यूट दिया। मैं आप सभी से कभी मिलना चाहूंगी। मैं इस पल को आप सभी के साथ सेलिब्रेट करना चाहती हूं। जुड़े रहिए, शुक्रिया।'

99
Asianet Image

बता दें कि प्रियंका को 2 बार नेशनल अवॉर्ड मिला। वे पहली भारतीय महिला जो Vogue के कवर पर आईं। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories