- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- विराट ने दी दिवाली पर पटाखे न फोड़ने की सलाह, भड़के लोगों ने पति के साथ लगा दी अनुष्का की क्लास
विराट ने दी दिवाली पर पटाखे न फोड़ने की सलाह, भड़के लोगों ने पति के साथ लगा दी अनुष्का की क्लास
मुंबई। हाल ही में आईपीएल (IPL) खेलकर फुर्सत हुए विराट कोहली (Virat Kohli) ने दिवाली पर अपने फैन्स को संदेश देते हुए पटाखे न चलाने की अपील की। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स को उनकी यह बात बिल्कुल भी रास नहीं आई और लोगों ने विराट के साथ ही उनकी पत्नी अनुष्का (Anushka Sharma) को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- विराट 10 दिन पहले तुमने अपना बर्थडे पटाखे चलाकर मनाया था, तब वो ऑक्सीजन छोड़ रहे थे। जब दिवाली आई तो वही पटाखे प्रदूषण करने लगे। बकरीद, न्यू ईयर, क्रिसमस पर ये घटिया वीडियो क्यों नहीं बनाते?
- FB
- TW
- Linkdin
)
वहीं एक और शख्स ने लिखा- हम तो पटाखे चलाएंगे। प्रदूषण के नाम पर पटाखों पर रोक लगाना अप्रत्यक्ष रूप से हिंदू संस्कृति पर हमला है। हर बार हम हिंदुओं को भुगतना पड़ता है क्यों? राष्ट्रवादी होने के कारण?
एक और शख्स ने कहा- विराट और अनुष्का के पास प्राइवेट जेट है, जो 3 घंटे में ही इतना कार्बन डाइऑक्साइड निकालता है, जितना एक इंसान सालभर में। कुछ ने कहा कि विराट उन्हें पटाखे ना जलाने की सीख ना दें, क्योंकि यह एक त्योहार है। कुछ ने इसे सनातन धर्म से भी जोड़ लिया।
एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा-दिवाली पर पटाखों पर रोक लगाना क्रिसमस पर पेड़ और बकरीद पर बकरे पर रोक लगाने जैसा है। बता दें कि ट्विटर पर #अनुष्का_अपना_कुत्ता_संभाल ट्रेंड किया जा रहा है।
एक यूजर तो इस बहस में विराट कोहली की लाइफस्टाइल को भी ले आया। शख्स ने विराट कोहली को ट्रोल करते हुए उनकी गाड़ियों को लेकर सवाल उठाए।
बता दें कि विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर सामाजिकता को लेकर भी कई पोस्ट करते रहते हैं। ऐसा ही एक वाकया तब देखने को मिला जब एक लग्जरी कार में बैठे लड़के ने सड़क पर खाली बोतल फेंकी थी।
ये मामला जून, 2017 का है। उस लड़के की इस हरकत पर अनुष्का नाराज हो गई थीं और उन्होंने बीच सड़क पर ही उसे फटकार लगाई थी। जब अनुष्का लड़के की इस हरकत पर उसे डांट रही थी तभी उनके पति विराट कोहली ने वीडियो बना कर इसे वायरल कर दिया था।
कुछ लोगों ने जहां, अनुष्का के इस काम की तारीफ की थी तो वहीं कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट भी बताया था। बाद में जिस लड़के को अनुष्का ने फटकार लगाई थी, उसने भी विराट और अनुष्का के नाम एक फेसबुक पोस्ट लिखी थी।
अरहान नाम के इस लड़के ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि मैं अपनी गलती के लिए माफी मांग रहा था, लेकिन अनुष्का शर्मा चिल्लाती ही जा रही थीं। अरहान सिंह के फेसबुक पोस्ट के बाद उनकी मां भी विराट और अनुष्का पर भड़की थीं। अरहान की मां ने विराट और अनुष्का के इस वीडियो को सस्ता पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए भड़ास निकाली थी।