MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • शादीशुदा होकर भी 16 साल छोटी एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे विनोद मेहरा, जब हुई मौत तो 2 साल की भी नहीं थी बेटी

शादीशुदा होकर भी 16 साल छोटी एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे विनोद मेहरा, जब हुई मौत तो 2 साल की भी नहीं थी बेटी

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विनोद मेहरा (Vinod Mehra) अगर जिंदा होते तो 76 साल के हो गए होते। 13 फरवरी, 1945 को अमृतसर, पंजाब में जन्मे विनोद मेहरा ने 60 के दशक में करियर की शुरुआत की थी। हालांकि विनोद मेहरा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहे। विनोद मेहरा ने कुल 4 शादियां की थीं। लेकिन इनमें से एक बीवी ऐसी रही, जिसे कभी भी पत्नी होने का दर्जा नहीं मिल पाया था। 30 अक्टूबर 1990 को हार्ट अटैक की वजह से विनोद मेहरा का निधन हो गया था। जब विनोद की मौत हुई तो उनकी बेटी सोनिया की उम्र दो साल से भी कम थी। जब 16 साल छोटी एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे विनोद मेहरा...

Asianet News Hindi | Published : Feb 12 2021, 09:24 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

दरअसल, विनोद मेहरा की पहली शादी उनकी मां की मर्जी से मीना ब्रोका से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही विनोद को माइनर हार्ट अटैक आया था। ठीक होने के बाद विनोद मेहरा एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी को दिल दे बैठे। 

29
Asianet Image

बिंदिया गोस्वामी उम्र में विनोद मेहरा से 16 साल छोटी हैं। हालांकि कुछ महीनों तक अफेयर के बाद दोनों ने शादी भी कर ली। लेकिन ये रिश्ता सिर्फ 4 साल चला और फिर दोनों अलग हो गए। विनोद से अलग होने के बाद बिंदिया ने फिल्म डायरेक्टर जेपी दत्ता से शादी कर ली।

39
Asianet Image

दूसरी ओर, बिंदिया से रिश्ता टूटने के बाद विनोद मेहरा ने किरण से शादी की। किरण से उन्हें बेटी सोनिया और बेटा रोहन हैं। लेकिन महज 45 साल की उम्र में विनोद मेहरा की मौत के बाद उनकी पत्नी किरण बच्चों के साथ केन्या शिफ्ट हो गई थीं। बेटी सोनिया का पालन-पोषण उनकी नाना-नानी के घर ही हुआ। 
 

49
Asianet Image

केन्या और लंदन से पढ़ीं सोनिया ने 8 साल की उम्र में एक्टिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। इस दौरान लंदन एकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड ड्रामेटिक आर्ट्स के एक्टिंग एग्जामिनेशन में उन्हें गोल्ड मेडल भी मिला था। 17 साल की उम्र में सोनिया मुंबई आ गईं और अनुपम खेर के इंस्टीट्यूट एक्टर प्रीपेयर्स से 3 महीने का कोर्स किया। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सोनिया ट्रेंड डांसर भी हैं।

59
Asianet Image

सोनिया ने 2007 में डायरेक्टर अनंत महादेवन की फिल्म 'विक्टोरिया नं. 203' से बॉलीवुड डेब्यू किया। यह इसी नाम से 1972 में आई सुपरहिट फिल्म की रीमेक थी। नई 'विक्टोरिया नं. 203' में सोनिया के अलावा अनुपम खेर, ओम पुरी, जिमी शेरगिल और जॉनी लीवर भी अहम किरदार में थे। 

69
Asianet Image

सोनिया ने अब तक 4 फिल्मों में काम किया है। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' (2014) में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने तान्या कपूर का किरदार निभाया था। फिल्मों के साथ-साथ सोनिया टीवी पर भी काम कर चुकी हैं। एमटीवी के कई प्रोग्राम्स (एमटीवी ग्राइंड, एमटीवी न्यूज, और एमटीवी स्टाइल चेक आदि) में बतौर VJ नजर आ चुकी हैं।

79
Asianet Image

वहीं विनोद मेहरा के बेटे रोहन ने सैफ अली खान की फिल्म 'बाजार' से डेब्यू किया है। फिल्म में रोहन ने रिजवान अहमद का रोल प्ले किया था। फिल्म में उनके अलावा चित्रांगदा सिंह और राधिका आप्टे ने भी काम किया है।

89
Asianet Image

बता दें कि विनोद मेहरा ने रेखा से भी शादी की थी। यासीर उस्मान की किताब 'रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी' के मुताबिक, कोलकाता में शादी कर रेखा जब विनोद मेहरा के घर आईं तो विनोद की मां कमला मेहरा ने गुस्से में आकर चप्पल निकाल ली थी। जैसे ही रेखा उनके पैर छूने लगीं, तो उन्होंने रेखा को धक्का मारकर दूर हटा दिया। 

99
Asianet Image

रेखा घर के दरवाजे पर खड़ी थीं और उनकी सास गालियां दे रही थीं। हालांकि, बाद में विनोद मेहरा ने बीच-बचाव किया और मां को किसी तरह समझाया। बाद में विनोद मेहरा ने रेखा से कहा था कि वो अपने घर लौट जाएं और फिलहाल वहीं रहें। इसके बाद ये शादी टूट गई थी।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories