MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • मौत से पहले ऐसी हो गई थी इस सुपरस्टार की हालत, पहचानना भी था मुश्किल, जिसने भी देखा रह गया शॉक्ड

मौत से पहले ऐसी हो गई थी इस सुपरस्टार की हालत, पहचानना भी था मुश्किल, जिसने भी देखा रह गया शॉक्ड

मुंबई. गुजरे जमाने के एक्टर विनोद खन्ना (Vinod Khanna) की चौथी डेथ एनिवर्सरी है। उनका निधन 27 अप्रैल, 2017 को मुंबई में हुआ था। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। मौत से 21 दिन पहले जब उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी तो उनकी हालत देख सभी शॉक्ड रह गए थे। सामने आई फोटो में उन्हें पहचान पाना तक मुश्किल हुा था। उस वक्त उनकी हालत इतनी खराब थी वे बिना सहारे के खड़े तक नहीं हो पा रहे थे। पाकिस्तान के पेशावर में जन्मे विनोद खन्ना ने दो शादियां कीं थी और वो 3 बेटे और एक बेटी के पिता थे। पहली पत्नी गीतांजलि से अक्षय और राहुल खन्ना, जबकि दूसरी पत्नी कविता से बेटा साक्षी और बेटी श्रद्धा हैं। वैसे, आपको बता दें कि विनोद की पहली पत्नी भी अब इस दुनिया में नहीं है।
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 27 2021, 10:43 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

बंटवारे के बाद विनोद खन्ना का परिवार मुंबई में बस गया। पिता टेक्सटाइल बिजनेसमैन थे, लेकिन विनोद साइंस के स्टूडेंट रहे और पढाई के बाद इंजीनियर बनने का सपना देखा करते थे। पिता चाहते थे कि वे कॉमर्स लें और पढ़ाई के बाद घर के बिजनेस से जुड़ें। स्कूलिंग के बाद पिता ने उनका एडमिशन एक कॉमर्स कॉलेज में भी करा दिया था, लेकिन विनोद का पढ़ाई में मन नहीं लगा।

29
Asianet Image

विनोद की सुनील दत्त से एक पार्टी में मुलाकात हुई थी। उस वक्त सुनील के छोटे भाई सोम दत्त अपने होम प्रोडक्शन में मन का मीत बना रहे थे। इसमें सुनील दत्त को अपने भाई के किरदार के लिए किसी नए एक्टर की तलाश थी। विनोद की पर्सनैलिटी, ऊंची कद-काठी को देखकर सुनील दत्त ने उन्हें वह रोल ऑफर किया। यह फिल्म 1968 में रिलीज हुई और बॉलीवुड में विनोद की एंट्री हुई।

39
Asianet Image

जब विनोद खन्ना ने सुनील दत्त का ऑफर कबूल किया तो उनके पिता नाराज हो गए। उन्होंने विनोद पर बंदूक तान दी और कहा कि यदि वे फिल्मों में गए तो वो उन्हें गोली मार देंगे। हालांकि, विनोद की मां ने उनके पिता को इसके लिए राजी कर लिया। पिता ने कहा कि अगर विनोद दो साल तक कुछ ना कर पाए तो उन्हें फैमिली बिजनेस ज्वाइन करना होगा।
 

49
Asianet Image

विनोद के करियर में टर्निंग प्वाइंट 1971 में आया। उसी साल में उन्होंने सुनील दत्त और अमिताभ बच्चन स्टारर रेशमा और शेरा की। गुलजार की मेरे अपने में उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई। इस साल उन्होंने करीब 10 फिल्में कीं। 1973 में गुलजार के डायरेक्शन में बनी अचानक से उन्होंने बॉलीवुड में अपने पैर मजबूती से जमा लिए।
 

59
Asianet Image

विनोद ने एक बार बताया था कि कॉलेज लाइफ में उन्होंने थिएटर में काम करना शुरू किया था। वहां उनकी कई गर्लफ्रेंड्स थीं। यहीं उनकी मुलाकात गीतांजलि से हुई। दोनों ने 1971 में शादी की। विनोद और गीतांजलि के दो बेटे अक्षय और राहुल खन्ना हैं।
 

69
Asianet Image

विनोद की पहली फिल्म 'मन का मीत' को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। लेकिन इसके बाद एक हफ्ते में ही विनोद ने करीब 15 फिल्में साइन कीं। उन्होंने अपने करियर में 144 फिल्में की हैं।

79
Asianet Image

एक वक्त था जब फैमिली के लिए विनोद संडे को काम नहीं करते थे। लेकिन बाद में वे ओशो से प्रभावित हो गए। इसके बाद उनकी पर्सनल लाइफ बदल गई। दिसंबर 1975 में विनोद ने जब फिल्मों से अचानक ब्रेक ले लिया।

89
Asianet Image

दरअसल, ओशो यूएस के ओरैगन शिफ्ट हो गए थे। विनोद भी वहीं चले गए। ओशो के साथ उनके रजनीशपुरम आश्रम में करीब 5 साल गुजारे। वे वहां माली का काम करते थे। यहीं से विनोद खन्ना की फैमिली लाइफ बिखरने लगी।
 

99
Asianet Image

5 साल तक यूएस में रहे विनोद का परिवार टूट गया था। 1985 में पत्नी गीतांजलि ने उन्हें तलाक देने का फैसला किया। फैमिली बिखरने के बाद 1987 में विनोद ने डिंपल कपाड़िया के साथ फिल्म 'इंसाफ' से बॉलीवुड में फिर से एंट्री की। दोबारा फिल्मी करियर शुरू करने के बाद विनोद ने 1990 में कविता से शादी की। दोनों का एक बेटा साक्षी और एक बेटी श्रद्धा खन्ना है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories