Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • Valentine Day 2022: Salman-Sangeeta से Akshay-Raveena तक, सगाई के बाद भी टूट गया इन सेलेब्स का रिश्ता

Valentine Day 2022: Salman-Sangeeta से Akshay-Raveena तक, सगाई के बाद भी टूट गया इन सेलेब्स का रिश्ता

मुंबई. 14 फरवरी यानी मोहब्बत का दिन यानी वेलेन्टाइन डे (Valentine Day)। ये दिन दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जाता है। आमजन से लेकर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी इस दिन को मनाना नहीं भूलते। वैसे, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल्स है जिन्हें अपना प्यार मिला, लेकिन कई ऐसे भी है, जिनके बीच सगाई तो हुई लेकिन शादी के मंडप तक रिश्ता पहुंचते-पहुंचते टूट गया। एक-दूसरे को दिलों जान से चाहने वाले ये सेलेब्स रिश्ता टूटने के बाद आगे बढ़ गए। हालांकि, कुछ ऐसे भी है जो अभी भी लाइफ पार्टनर का इंतजार कर रहे हैं। नीचे पढ़ें आखिरी क्यों सगाई करने के बाद भी टूट गया इन स्टार्स का रिश्ता...

Asianet News Hindi | Updated : Feb 14 2022, 07:10 AM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

आपको बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) -संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani), अक्षय कुमार (Akshay Kaumr)- रवीना टंडन (Raveena Tandon), कुमार गौरव (Kumar Gaurav) -रीमा कपूर (Reema Kapoor), करिश्मा कपूर (Karima Kapoor) - अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) सहित ऐसी कई जोड़ियां है, जिनका रिश्ता सगाई के बाद किसी न किसी कारण से टूट गया। 

29
Asianet Image

सलमान खान और संगीता बिजलानी ने भी सगाई की थी और फिर बात शादी तक पहुंच गई थी। दोनों की शादी के कार्ड तक बांटे जा चुके थे। लेकिन अचानक दोनों के रिश्तों में दरार आ गई और सगाई तोड़ दी। संगीता ने आखिरकार 1996 में क्रिकेटर अजहरुद्दीन मोहम्मद से शादी की, लेकिन 2010 में दोनों एक दूसरे से जुदा हो गए। वहीं, सलमान आज भी कुंवारे हैं। 

39
Asianet Image

रवीना टंडन और अक्षय कुमार के रिलेशनशिप के बारे में सभी जानते हैं। दोनों की जोड़ी को ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन बेहद पसंद किया जाता था। रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रेकअप से पहले दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली थी। रवीना शादी के सपने भी देखने लगी थी, लेकिन उन्हें प्यार में धोखा मिला और उन्होंने अक्षय से रिश्ता तोड़ लिया। फिर अक्षय ने ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली और रवीना ने अनिल थडानी से शादी की। 

49
Asianet Image

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के रिलेशनशिप से सभी वाकिफ होंगे। दोनों ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया था, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर अपनी सगाई की घोषणा कर अभिषेक ने सभी को चौंका दिया था। हालांकि, सगाई के चार महीने बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से शादी की और बाद में तलाक हो गया। आज वह दो बच्चों समायरा और कियान राज कपूर की सिंगल मां हैं। वहीं दूसरी ओर अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली।

59
Asianet Image

रिपोर्ट्स की मानें तो विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi), मॉडल गुरप्रीत गिल से प्यार करते थे। दोनों को कई बार साथ स्पॉट भी किया गया। दोनों ने सगाई तक कर ली थी। सगाई के कुछ समय बाद ही विवेक फिल्मों में आ गए और बिजी रहने लगे। इस बात से नाराज होकर गुरप्रीत ने सगाई तोड़ दी। बाद में विवेक ने 2010 में प्रियंका अल्वा से शादी की।

69
Asianet Image

बिग बॉस के घर में करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) और उपेन पटेल (Upen Patel) के दिल मिले। दोनों नेशनल टीवी पर एक दूसरे से सगाई की थी। लेकिन आपसी अनबन के कारण दोनों का ब्रेकअप हो गया। करिश्मा ने हाल ही में वरुण बंगेरा के साथ शादी की है।

79
Asianet Image

भाभी जी घर पर हैं फेम शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) और रोमित राज (Romit Raj)ने 2009 में सगाई की थी और शादी करने वाले थे। हालांकि, दोनों ने अपने इस रिश्ते को अचानक खत्म कर दिया। करीब 7 साल बाद शिल्पा ने एक इंटरव्यू में बताया था- मैं बीते हुए समय को कुरेदना नहीं चाहती। लेकिन इतना ही कहना चाहूंगी कि आदमी का पत्नी से ये उम्मीद रखना गलत है कि वो अपने पेरेंट्स से सारे रिश्ते तोड़ ले।

89
Asianet Image

राज कपूर और राजेंद्र कुमार एक जमाने में अच्छे दोस्त थे। राज कपूर चाहते थे कि उनकी बेटी रीमा की शादी राजेंद्र के बेटे कुमार गौरव से हो। दोनों की सगाई भी कर दी गई थी। हालांकि बाद में ये टूट गई। कहा जाता है कि कुमार गौरव के को-स्टार विजेता पंडित से रिलेशन थे। इसके बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। 

99
Asianet Image

साजिद खान (Sajid Khan) और गौहर खान (Gauhar Khan) ने 2003 में गुपचुप सगाई कीथी। कथित रूप से इस रिलेशन को सीक्रेट रखा गया। एक इंटरव्यू में साजिद ने बिना गौहर का नाम लिए कहा था- 2003 में मैंने किसी से सगाई कर ली थी, जिनका नाम थोड़ा ही पॉपुलर है। ये रिश्ता चल नहीं पाया, तब मैं बुरा आदमी नहीं था। मैंने चीट नहीं किया। शायद वो बोर हो गई थी।

 

ये भी पढ़ें
PHOTOS: भोजपुरी एक्ट्रेस लूलिया ने Yash Kumar से की सगाई, केक काटने के बाद एक-दूजे को पहनाई इंगेजमेंट रिंग

Celebs Spotted: मम्मी Kareena Kapoor संग घूमने निकले Taimur Ali Khan ने इन्हें देखते ही बजाई सिटी

Kiss Day 2022 : अब तक इन 13 एक्ट्रेस को किस कर चुके हैं Aamir Khan, इस हीरोइन के साथ किया सबसे लंबा Kiss

Rashami Desai Birthday: B ग्रेड फिल्मों में काम करने अब है हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस, विवादों से भरी है जिंदगी

अब इतनी बड़ी हो चुकी है विनोद मेहरा की बेटी, रागिनी MMS समेत कई फिल्मों में कर चुकी काम

Vinod Mehra Birthday: शादीशुदा होने के बाद भी 16 साल छोटी हीरोइन से लगा बैठे थे दिल, विवादों भरी रही लाइफ

Kiss Day: Aishwarya Rai ने Hrithik Roshan संग किया लिपलॉक तो बहू को ऐसा करता देख भड़की थी बच्चन फैमिली

 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
अक्षय कुमार
अभिषेक बच्चन
 
Recommended Stories
Top Stories