- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- Ukraine की ये खूबसूरत एक्ट्रेस 'गंदी बात' में कर चुकी काम, इस बॉलीवुड एक्टर पर फिदा है Nataliya Kozhenova
Ukraine की ये खूबसूरत एक्ट्रेस 'गंदी बात' में कर चुकी काम, इस बॉलीवुड एक्टर पर फिदा है Nataliya Kozhenova
मुंबई। रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच जंग शुरू हो चुकी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा मिलिट्री एक्शन के ऐलान के बाद यूक्रेन में कई जगह धमाके हुए हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव पर क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला होने की भी खबरें आ रही हैं। पुतिन ने साफ कह दिया है कि इस मामले में कोई दखल ना दे, वरना अंजाम बुरा होगा। रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ती जा रही लड़ाई से दुनियाभर की निगाहें इन्हीं दोनों देशों पर टिकी हैं। ऐसे में हम बता रहे हैं उस यूक्रेनियन एक्ट्रेस के बारे में जो बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
| Published : Feb 24 2022, 11:33 AM IST / Updated: Feb 24 2022, 11:37 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
यूक्रेन की एक्ट्रेस Nataliya Kozhenova बॉलीवुड सीरिज 'गंदी बात' में काम कर चुकी हैं। वो इसके चौथे सीजन के एपिसोड नंबर 4 में दिखी थीं। इस फिल्म में उन्होंने क्रिस्टी का रोल प्ले किया था। वैसे नतालिया बॉलीवुड में इससे पहले भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
Nataliya Kozhenova की पहली हिंदी फिल्म 'अतिथि तुम कब जाओगे' है। अजय देवगन, कोंकणा सेन और परेश रावल स्टारर इस कॉमेडी फिल्म में Nataliya ने गेस्ट रोल निभाया था। इसके बाद 2012 में वे फिल्म 'अंजुना बीच' में भी नजर आई थीं।
अंजुना बीच मूवी Nataliya Kozhenova की सबसे पॉपुलर फिल्म है। वे इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस थीं। यह फिल्म सच्ची घटना पर बेस्ड है, जिसमें गोवा के बीच किनारे विदेशी महिला की मौत से देश में सनसनी फैल जाती है।
इसके बाद Nataliya Kozhenova सुपर मॉडल, तेरे जिस्म से जान तक, बोले इंडिया जय भीम, लव वर्सेज गैंगस्टर जैसी फिल्मों में नजर आईं। बोल्ड सीन्स के कारण चर्चा में रहने वाली Nataliya बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के साथ फिल्म The Battle of Bhima Koregaon में नजर आएंगी।
इस फिल्म के शूटिंग सेट से Nataliya ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। नतालिया ने एक बार कहा था- अर्जुन रामपाल दूसरे बॉलीवुड हीरोज से अलग हैं। उनमें लुक्स और स्टाइल है। मैं उन्हें घंटों तक देख सकती हूं। मैं कहूंगी कि वो एक भले इंसान हैं।
इस मूवी के अलावा Nataliya Kozhenova एक अन्य फिल्म 'Evil Dead is Back' में मोनिका का रोल निभाती नजर आएंगी। उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है।
ये भी पढ़ें:
Russiaa Ukrain News Update: यूएन चीफ की पुतिन से अपील- मानवता लिए अपने सैनिकों को बुला लीजिए वापस ...
Russia-Ukraine War: जंग के ऐलान के बाद सोशल मीडिया ट्रेंड हुआ world war 3, देखें लोगों के रिएक्शन