- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Tiger Shroff Birthday: 190 किलो वजन उठाता है एक्टर, जानें आखिर क्या है फिट बॉडी का सीक्रेट
Tiger Shroff Birthday: 190 किलो वजन उठाता है एक्टर, जानें आखिर क्या है फिट बॉडी का सीक्रेट
मुंबई. टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) 32 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 2 मार्च, 1990 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और मां आयशा है। वैसे आपको बता दें कि टाइगर का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। अपने डांस, स्टाइल और शानदार बॉडी की वजह से उनकी फैन फॉलोइऩ जबरदस्त है। वैसे, बात जिम में पसीना बहाने की हो या फिर बैलेंस डाइट की, टाइगर अपना हर काम तय शेड्यूल के हिसाब से ही करते हैं। वे किसी भी दिन वर्कआउट करना नहीं भूलते। आपको जानकर हैरानी होगी कि वे जिम में 190 किलो तक वजन उठाते हैं, ताकि अपनी बॉडी को मेंटेन रख सके। वहीं, अपनी फिटनेस के लिए वे खाने पर भी पूरा ध्यान देते है। नीचे पढ़ें आखिर क्या टाइगर श्रॉफ की फिट बॉडी का सीक्रेट...
- FB
- TW
- Linkdin
)
आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ हर दिन डिफरेंट एक्ससाइस करते हैं ताकि उनकी बॉडी को इसकी आदत रहे। वे सोमवार को बैक के लिए एक्सरसाइज करते हैं। पुल-अप्स के 4 से 8 रेप्स के 12 सेट्स करते हैं। इसके बाद 80 से 85 किलो वजन के साथ पुल-डाउन करते हैं। इसके बाद 100 किलो वजन के साथ लो और वन-आर्म डंबलबेल रोल्स करते हैं।
मंगलवार को चेस्ट एक्सरसाइज करते हैं। इसमें फ्लैट बेंच, इनक्लाइन बेंच, डंबल प्रेस, चेस्ट फ्लाई के 4 से 8 रेप्स के 12-12 सेट्स करते हैं।
बुधवार को लेग्स एक्सरसाइज करते हैं। इसमें वे 190 किलो वजन के साथ स्क्वाट्स के 4 सेट्स करते हैं। साथ ही हैमस्ट्रिंग्स कर्ल्स के 4 सेट्स करते हैं। बेयरबॉल्स के 4 सेट्स करते हैं। फ्री स्क्वाट्स के 4 सेट्स करते हैं।
टाइगर श्रॉफ गुरुवार को आर्म्स एक्सरसाइज करते हैं। इसमें बेयरबेल कर्ल्स, डंबल कर्ल्स, रिवर्स कर्ल्स, क्लोज कर्ल्स, क्लोज ग्रिप बेयरबेल्स, प्रेस डाउन्स और स्कल क्रैशर्स के 12-12 सेट्स करते हैं।
शुक्रवार को शोल्डर एक्सरसाइज करते हैं। इसमें नी एंड शोल्डर प्रेस, मिलिट्री प्रेस, रेयर फ्लाइस के 12-12 सेट्स और डंबल्स के 6 सेट्स करते हैं।
शनिवार को टाइगर श्रॉफ मिक्स एक्सरसाइज करते हैं। इसमें डेड लिफ्ट्स, स्क्वाट्स, नील एंड प्रेस और पुशअप्स के 12-12 सेट्स करते हैं।
रविवार को एब्स एक्सरसाइज के तहत क्रंचेस, हैंगिंग रिवर्स क्रंचेज, रिवर्स क्रंचेज, स्टैंडिंग और सीट काल्फ प्रेस के 12-12 सेट्स करते हैं।
बात टाइगर श्रॉफ की डाइट की करें तो वे ब्रेकफास्ट में 8 अंडे, स्नैक्स में ड्राय फ्रूट्स। लंच में ब्राउन राइस चिकन और फिश के साथ। उबली हुई सब्जियां। डिनर में फिश, हरी फली या ब्रोकली।
टाइगर श्रॉफ शराब और सिगरेट को हाथ तक लगाते हैं। टाइगर को बचपन से ही स्पोर्ट्स और डांसिंग का शौक रहा है। वो स्पोर्ट्स या डांस की फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते थे, लेकिन किस्मत उन्हें एक्टिंग फील्ड में ले आई।
टाइगर श्रॉफ ने फिल्म हीरोपंती से डेब्यू किया था। उनकी पहली ही फिल्म हिट रही। इसके बाद वे इंडस्ट्री में फेमस हो गए। टाइगर ने बागी, बागी 2, वॉर, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, मुन्ना माइकल, फ्लाइंग जाट जैसी फिल्मों में काम किया है।
टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बागी 4 और गणपत को लेकर चर्चा में हुए है। वे इन दिनों इन फिल्मों की शूटिंग में बिजी है। दोनों ही फिल्मों में वे जबरदस्त एक्शन सीन्स करते नजर आएंगे, जिनके लिए उन्होंने खास ट्रेनिंग भी ली है। गणपत में टाइगर के साथ कृति सेनन स्क्रीन शेयर करेंगी। विकास बहल की ये फिल्म दिसंबर, 2022 में रिलीज होगी। इसे गुड कंपनी प्रोडक्शन और पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है।