MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • अरबाज खान की पत्नी से ऐसे अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड बनी मलाइका, यूं टूटा था सलमान के भाई से रिश्ता

अरबाज खान की पत्नी से ऐसे अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड बनी मलाइका, यूं टूटा था सलमान के भाई से रिश्ता

मुंबई. कोरोना की दहशत अभी भी खत्म नहीं हुई है लेकिन बावजूद इसके आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अब अपने-अपने काम पर लौट आए हैं। कई तो छुट्टियां मनाने देस-विदेश की सैर कर रहे हैं तो कुछ पार्टीज और डिनर एन्जॉय कर रहे हैं। कोरोना काल में अपनो से दूर रहने के बाद अब सेलेब्स एक-दूसरे से मिल रहे हैं और साथ में वक्त भी बिता रहे हैं। ऐसे में इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा (malaika arora) और अर्जुन कपूर (arjun kapoor) भी आजकल साथ में काफी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को बांद्रा, मुंबई में एक मीटिंग के सिलसिले में साथ देखा गया था। बता दें कि दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। वैसे, अर्जुन संग मलाइका के अफेयर के किस्से तब भी सुर्खियों में थे जब वे अरबाज खान (arbaaz khan) की पत्नी हुआ करती थी। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 13 2021, 04:29 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

मलाइका अपनी लव लाइफ के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अरबाज खान की पत्नी रह चुकीं मलाइका अब अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड हैं। पहले तो दोनों ने काफी समय तक अपने रिश्ते को छुपाकर रखा था। हालांकि, फिर अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया। 

28
Asianet Image

वैसे, देखा जाए तो अरबाज और मलाइका की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दोनों एक कॉफी एड की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे। और यहीं से दोनों में दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। 

38
Asianet Image

दोनों ने एक-दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया। लंबी रिलेशनशिप के बाद अरबाज-मलाइका ने 1998 में शादी करने के फैसला लिया। शायद कम ही लोग जानते हैं कि मलाइका ने ही अरबाज को शादी के प्रपोज किया था।

48
Asianet Image

दोनों ने क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों का एक बेटा है अरहान। हालांकि, आपसी तालमेल ठीक से नहीं बैठ पाने और अरबाज की सट्टा लगाने की आदत से तंग आकर मलाइका ने पति से तलाक लेने का फैसला किया।

58
Asianet Image

2017 में अरबाज-मलाइका ने तलाक लेकर अपने रिश्ते को खत्म कर लिया। वैसे, आपको बता दें कि अरबाज से तलाक फाइनल होने से पहले ही मलाइका का नाम अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जाने लगा था। कईयों का तो यह भी मानना था कि दोनों का तलाक अर्जुन की वजह से हुआ है। हालांकि, मलाइका ने तलाक फाइनल होने से पहले अर्जुन संग रिलेशन को लेकर कुछ नहीं बोला था। 

68
Asianet Image

जैसे ही 2017 में अरबाज-मलाइका का तलाक फाइनल हुआ, वे अर्जुन के साथ नजर आने लगी। पार्टीज और डिनर पर दोनों के बीच की केमिस्ट्री की वजह से दोनों के अफेयर को लेकर खूब अफवाह उड़ी। तब भी दोनों चुप ही रहे। सालभर पहले ही दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगाई।

78
Asianet Image

अर्जुन-मलाइका की रिलेशनशिप को 4 साल से ज्यादा हो गए हैं। कपल अब साथ में छुट्टियां भी एन्जॉय करने साथ जा रहा है। अब तो दोनों को कई बार साथ में रोमांटिक होते भी देखा जा सकता है। बीच में दोनों की शादी की खबरें भी बी-टाउन की सुर्खियां बना था। इतना ही नहीं मलाइका ने तो अपनी शादी का प्लान तक डिस्कस किया था। 

88
Asianet Image
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories