MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • बॉलीवुड से अचानक गायब हो गईं 90 के दशक की ये 10 खूबसूरत हीरोइनें, जी रहीं गुमनामी की जिंदगी

बॉलीवुड से अचानक गायब हो गईं 90 के दशक की ये 10 खूबसूरत हीरोइनें, जी रहीं गुमनामी की जिंदगी

मुंबई। बॉलीवुड में 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में आईं। ये वो दौर था, जब फिल्मों में एक से बढ़कर एक खूबसूरत हीरोइनें ने काम किया। कुछ एक्ट्रेस तो एकाध फिल्मों में काम करके ही रातोंरात स्टार बन गई थीं। हालांकि, कुछ सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बाद ये हीरोइनें अचानक बॉलीवुड से गायब हो गईं। इनमें ममता कुलकर्णी, प्रिया गिल, फरहीन, किमी काटकर, आयशा जुल्का, शिल्पा शिरोडकर समेत कई एक्ट्रेस शामिल हैं। ये हीरोइनें अब ग्लैमर वर्ल्ड से दूर या तो अपने घर-परिवार में बिजी हैं या फिर विदेशों में सैटल हो गई हैं। मिसिंग सीरिज में जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही 10 एक्ट्रेस के बारे में। 

Asianet News Hindi | Updated : Mar 20 2022, 01:13 PM
6 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

प्रिया गिल
सुपरहिट फिल्म 'सिर्फ तुम' में सीधी-सादी लड़की का रोल निभाने वाली प्रिया गिल भी अब गुमनाम हैं। उन्होंने संजय कपूर के साथ सिर्फ तुम और शाहरुख के साथ जोश जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन शुरुआती हिट फिल्मों के बाद भी उनका करियर रफ्तार नहीं पकड़ सका। प्रिया आखिरी बार 2006 में भोजपुरी फिल्म 'पिया तोसे नैना लागे रे' में नजर आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिया अब शादी करके डेनमार्क में सेटल हो गई हैं। 

210
Asianet Image

किमी काटकर 
फिल्म 'हम' के मशहूर गाने 'जुम्मा चुम्मा' में नजर आईं किमी काटकर (Kimi Katkar) लंबे समय से फिल्मों से गायब हैं। 'जुम्मा चुम्मा' गाना इतना हिट हुआ था कि लोग आज भी किमी काटकर को उसी नाम से जानते हैं। वैसे, किमी आखिरी बार 1992 में आई फिल्म 'जुल्म की हुकूमत' में नजर आई थीं। इसके बाद से उन्हें फिल्मों में नहीं देखा गया। इसके बाद किमी काटकर ने पुणे के एड फिल्ममेकर और फोटोग्राफर शांतनु श्योरे से शादी कर ली। शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड को पूरी तरह से अलविदा कह दिया और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में जाकर बस गईं। कई सालों तक वहां रहने के बाद अब किमी काटकर वापस लौट आई हैं और पति शांतनु और इकलौते बेटे सिद्धार्थ के साथ पुणे में रहती हैं। 

310
Asianet Image

आयशा जुल्का
90 के दशक की कई बॉलीवुड एक्ट्रेस अब फिल्मों से दूर हैं। इन्हीं में से एक एक्ट्रेस हैं आयशा जुल्का। आयशा (Ayesha Julka) आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'जीनियस' में नजर आई थीं। हालांकि, इस फिल्म में उन्होंने मां का रोल निभाया था। आयशा जुल्का ने 1990 में बॉलीवुड मूवी 'कुर्बान' से करियर शुरू किया था। इस फिल्म में उनके हीरो सलमान खान (Salman Khan) थे। आयशा ने साल 2003 में बिजनेस मैन समीर वाशी से शादी कर अपना घर बसा लिया। आज आयशा एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन बन चुकी हैं। 

410
Asianet Image

अश्विनी भावे
अश्विनी भावे 90 के दशक में वो बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हुआ करती थीं। 1991 में 'हिना' फिल्म से डेब्यू करने वालीं अश्विनी को इस फिल्म में काफी पसंद किया गया था। 2 साल बाद अश्विनी अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सैनिक' में नजर आईं, जिसने उन्हें लाइमलाइट में ला दिया। हालांकि, बाद में 2007 में उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर किशोर बोपार्डीकर से शादी कर ली और अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में जा बसीं। 

510
Asianet Image

अनु अग्रवाल
अनु अग्रवाल को फिल्म 'आशिकी' ने रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। आशिकी के बाद अनु अग्रवाल किंग अंकल और खलनायिका जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अनु अग्रवाल के साथ 1999 में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने न सिर्फ उनके फिल्मी करियर बल्कि जिंदगी को भी तहस-नहस कर दिया था। 1999 में हुए एक भयानक कार एक्सीडेंट के बाद अनु कोमा में चली गईं और उन्हें महीनों तक होश नहीं आया। करीब 29 दिनों तक कोमा में रहने के बाद जब अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal) को होश आया तो वह खुद को पूरी तरह भूल चुकी थीं। अनु अब ग्लैमर वर्ल्ड से दूर झुग्गी-झोपड़ी में जाकर गरीब बच्चों को मुफ्त में योगा सिखाती हैं। 

610
Asianet Image

ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहीं। 1993 में  स्टारडस्ट मैगजीन में टॉपलेस होने से लेकर इस्लाम धर्म अपनाने तक, ममता और विवादों का गहरा नाता रहा है। ममता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1992 में आई फिल्म 'तिरंगा' से की थी। लेकिन 2000 के बाद ममता अचानक ही फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं। ममता कुलकर्णी ड्रग्स माफिया विकी गोस्वामी से प्यार करती थी। विकी जेल में बंद था उसे छुड़ाने के लिए ममता ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया और दुबई जाकर बस गईं थी।

710
Asianet Image

शिल्पा शिरोडकर 
शिल्पा शिरोडकर 90 के दशक की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। शिल्पा ने अपने 10 साल के करियर में कई बड़े स्टार्स जैसे गोविंदा, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम किया। हालांकि, उन्हें फिल्मों में खास कामयाबी नहीं मिली। करियर आगे बढ़ता ना देख शिल्पा ने साल 2000 में यूके बेस्ड बैंकर अपरेश रंजीत से शादी कर ली। शादी के 3 साल बाद 2003 में उन्होंने बेटी अनुष्का को जन्म दिया। शिल्पा शिरोडकर की बेटी अब 18 साल की हो चुकी है। हालांकि वो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। शादी के बाद शिल्पा लंदन में ही रहने लगीं।

810
Asianet Image

फरहीन
90 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'जान तेरे नाम' (1992) की हीरोइन रहीं फरहीन (Farheen) लंबे समय से बॉलीवुड से गायब हैं। इस फिल्म के बाद फरहीन 1994 में आई फिल्म 'नजर के सामने' में अक्षय के साथ रोमांस किया था। 1997 में फरहीन ने इंडियन क्रिकेटर मनोज प्रभाकर से गुपचुप तरीके से शादी कर ली और रातोंरात बॉलीवुड छोड़कर दिल्ली जा बसीं। फरहीन फिलहाल अपने दो बच्चों राहिल और मानवंश की परवरिश कर रही हैं।

910
Asianet Image

पूजा भट्ट
पूजा भट्ट ने फिल्म डैडी (1989) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उस वक्त पूजा की उम्र महज 17 साल थी। इस फिल्म की कामयाबी के बाद पूजा ने दिल है कि मानता नहीं, सड़क, सर, नाराज, चाहत और बॉर्डर जैसी हिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद पूजा ने 2003 में वीजे मनीष मखीजा से शादी कर ली। मनीष पूजा के डायरेक्शन वाली पहली फिल्म ‘पाप’ में नजर आए थे। दोनों का प्यार इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान बढ़ा था।  शादी के कुछ साल तक तो दोनों की जिंदगी ठीकठाक गुजरी लेकिन 2014 में ये रिश्ता टूट गया। पूजा भट्ट लंबे समय से फिल्मों में नजर नहीं आईं। 

1010
Asianet Image

नीलम
9 नवंबर, 1968 को हांगकांग में जन्मी नीलम फिल्मों के साथ ही अपने लव अफेयर्स की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहीं। नीलम ने 1986 में आई फिल्म लव 86 (Love 86) में गोविंदा (Govinda) के साथ काम किया। कहा जाता है कि फिल्मों में साथ काम करते-करते गोविंदा को नीलम से प्यार हो गया और वो नीलम से शादी करना चाहते थे। हालांकि, बाद में गोविंदा ने अपनी मां के कहने पर सुनीता से शादी कर ली। बाद में नीलम ने 2000 में ऋषि सेठिया से शादी कर ली। हालांकि, ये शादी ज्यादा नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने एक्टर समीर सोनी 2011 में शादी की। नीलम भी फिल्मी दुनिया से दूर हैं। 

ये भी पढ़ें : 
इस वजह से पति से सालों दूर रही ये सिंगर, 15 की उम्र में गाया था अमिताभ बच्चन की फिल्म का ये फेमस गाना

Katrina kaif-विक्की कौशल ने फैमिली संग डिनर डेट के लिए मजे, फोटोज देख फैंस करने लगे ऐसे कमेंट

ग्रे बिकिनी में TV की नागिन Mouni Roy का कातिलाना अंदाज देख आहें भर रहे लोग, देखें PHOTOS

Gadar 2 के सेट पर सनी देओल ने जमकर उड़ाया गुलाल, करीना की ननद से हेमा मालिनी की बेटी तक, Celeb की होली PICS

पहले Kajol को करन जौहर ने कसकर पकड़ा और फिर कर डाले Kiss पर Kiss, इस शख्स की बर्थडे पार्टी में हुए स्पॉट

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories