- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- नोरा फतेही को गलत तरीके से छूता दिखा ये शख्स, हरकत देख भड़के लोगों ने जमकर लगाई लताड़
नोरा फतेही को गलत तरीके से छूता दिखा ये शख्स, हरकत देख भड़के लोगों ने जमकर लगाई लताड़
मुंबई। 'दिलबर-दिलबर' गाने से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) फिलहाल सोनी टीवी के रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' (India's Best Dancers) में बतौर जज नजर आ रही हैं। इसी बीच, उन्हीं के शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शो के ही दूसरे जज और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस (Terrence Lewis) उनके हिप्स पर हाथ मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग टेरेंस लुईस को जमकर लताड़ लगा रहे हैं।
Bare H@rami hai BKL 😡#GutterBollywood thoo BC pic.twitter.com/AY6lnGexmc
— 𝐁𝐚𝐛𝐚 𝐘𝐞𝐠𝐚 𝐏𝐚𝐧𝐝𝐢𝐭 𝟓.𝟎 🇮🇳 (@Babaaagaya) September 26, 2020
- FB
- TW
- Linkdin
)
वायरल वीडियो 12 सितंबर को ऑनएयर हुए शो का बताया जा रहा है, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम के साथ बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इसी दौरान जब शो के तीनों जज उन्हें वेलकम करने के लिए झुक रहे थे तो टेरेंस ने नोरा फतेही के हिप्स पर हाथ मारा। हालांकि, इस दौरान नोरा बिल्कुल नॉर्मल रहीं और उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया लेकिन टेरेंस की ये हरकत कैमरे ने पकड़ ली।
वीडियो में टेरेंस को नोरा के साथ गलत हरकत करते देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे और उन्हें जमकर लताड़ लगा रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि यही बॉलीवुड का असली चेहरा है। वहीं, कुछ इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि नोरा ने क्यों रिएक्ट नहीं किया।
इस यूजर ने लिखा, 'पहले मैंने सोचा गलती से भी हो सकता है लेकिन अगर गलती से आपका हाथ किसी को लगता है तो आप फौरन सॉरी कहते हैं। यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ।'
वहीं एक अन्य शख्स ने कहा, अगर हाथ गलती से भी लगा, ऐसा कहा जाए तो आप पहले देखिए कि प्रणाम करते समय दोनों हाथ एक साथ मूव करते हैं और हाथ सीधे आने चाहिए उसका हाथ टेढ़ा कैसे आ गया?
एक शख्स ने लिखा, 'नोरा फतेही से भी क्या उम्मीद कर सकते हैं, वो बुलिवुड से ताल्लुक रखती है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक ही थाली के चट्टे-बट्टे..कोई साफ सुथरा नजर नहीं आता।'
एक और शख्स ने लिखा, 'वो कनाडाई नागरिक है और वर्किंग वीजा पर है। इसके जैसे लोग ही उसे काम देते हैं। अगर वो शिकायत करना शुरू कर दे तो कोई उसे काम नहीं देगा। वो किसी रियलिटी शो में जज, होस्ट, कंटेस्टेंट या किसी अन्य रूप में नहीं दिखाई देगी। मुझे लगता है कि जब तक उसे काम मिल रहा है वो चुप रहेगी।'
एक ने लिखा, यहां सब बिकता है, लाइव हो रहा है। बहुत गंदा माहौल है वहां, बहुत नजदीक से देखा है, आप सोच भी नहीं सकते। काम नहीं मिलता।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि नोरा फतेही आपने उनसे कुछ क्यों नहीं कहा? क्या आपको अपने करियर की चिंता सता रही थी, जिसकी वजह से आप चुप रह गईं।
बता दें कि शो में नोरा फतेही की एंट्री मलाइका अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हुई थी। उन्हीं की जगह पर नोरा को शो में गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ जज की भूमिका के लिए चुना गया है।
शुरुआत में नोरा को सिर्फ दो 2 एपिसोड शूट करने के लिए साइन किया गया था, लेकिन कोरोना से ठीक होने के बाद भी मलाइका के आराम करने की वजह से नोरा का कॉन्ट्रैक्ट कुछ और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।
नोरा फतेही।