MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • सुशांत सिंह के साथ लिव इन में रहती थीं रिया चक्रवर्ती, ब्वॉयफ्रेंड के सुसाइड पर भी कही ये बात

सुशांत सिंह के साथ लिव इन में रहती थीं रिया चक्रवर्ती, ब्वॉयफ्रेंड के सुसाइड पर भी कही ये बात

मुंबई. सुशांत सिंह राजपुत सुसाइड केस में हर दिन कोई ना कोई नया खुलासा हो रहा है। उनके पिता के के सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी और उन पर सुशांत को सुसाइड करने के लिए उकसाने के आरोप भी लगाए। FIR के बाद से बिहार पुलिस की चार सदस्यीय टीम इस मामले की तफ्तीश कर रही है और मुंबई भी पहुंच चुकी है। इस मामले की जांच में मुंबई पुलिस पहले से ही जुटी हुई है। वहीं, रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर केस को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की थी। 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 31 2020, 10:06 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टाइम्स नाऊ के पास रिया चक्रवर्ती की याचिका की कॉपी है। इसमें मुंबई पुलिस से जांच करने के लिए कहा गया है क्योंकि यह उनके ज्यूरिडिक्शन में है। याचिका में एक्ट्रेस ने यहां तक कहा कि बिहार पुलिस की कार्रवाई दुर्भावना की है। 

25
Asianet Image

रिया चक्रवर्ती अपनी याचिका में यह भी खुलासा किया है कि वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ लिव इन में रह रही थीं और 8 जून को वह अस्थायी रूप से सांताक्रूज में अपने घर पर चली गई थीं। उन्होंने यह भी कहा कि सुशांत डिप्रेशन से पीड़ित थे। रिया का कहना है कि सुशांत की मौत में उनकी कोई भूमिका नहीं है।

35
Asianet Image

इसी बीच बिहार पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से पूछताछ की। पुलिस ने अंकिता लोखंडे के घर पर जाकर लगभग एक घंटे पूछताछ की है। इस मामले में बिहार पुलिस अब तक 6 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

45
Asianet Image

गौरतलब है कि इस मामले में गुरुवार को बिहार पुलिस की टीम बांद्रा वेस्‍ट इलाके में कोटक महिंद्रा बैंक भी पहुंची है। पुलिस की टीम इस ब्रांच में सुशांत के अकाउंट की डिटेल्‍स खंगाल रही है। 

55
Asianet Image

सुशांत के पिता ने FIR में आरोप लगाया है कि उनके बेटे के अकाउंट में 17 करोड़ रुपये थे, जिसमें से 15 करोड़ रुपए ऐसे अकाउंट्स में ट्रांसफर हुए हैं, जिनका सुशांत से कोई लेना-देना नहीं है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories