MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • करोड़ों में खेलती है सिर्फ 8 फिल्में करने वाली रिया चक्रवर्ती, जानें फीस और सालाना कमाई

करोड़ों में खेलती है सिर्फ 8 फिल्में करने वाली रिया चक्रवर्ती, जानें फीस और सालाना कमाई

Rhea Chakraborty Property: सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने चार्जशीट फाइल कर दी है। इसमें रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक के अलावा 35 लोगों को आरोपी बनाया गया है। रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदने और उन्हें नशे की लत के लिए उकसाने के भी आरोप हैं। अगर ये सभी आरोप साबित हो जाते हैं तो रिया चक्रवर्ती को 10 साल की जेल हो सकती है। बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड में सिर्फ 9 साल के अंदर ही करोड़ों की प्रॉपर्टी बना ली है। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 14 2022, 10:31 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

1 जुलाई, 1992 को बेंगलुरू में जन्मीं रिया ने करियर की शुरुआत 2012 में आई तेलुगु फिल्म 'तुनीगा तुनीगा' से की थी। हालांकि, उन्हें सालभर बाद ही 2013 में फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' में काम मिल गया और इस मूवी से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया।  

29
Asianet Image

2012 से 2021 तक कुल 9 सालों में रिया चक्रवर्ती ने 8 फिल्मों में काम किया है। लेकिन बावजूद इसके उनके पास मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी है। रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई में रिया के पास दो फ्लैट हैं।

39
Asianet Image

हालांकि, रिया चक्रवर्ती के पास अपने नाम से केवल एक ही प्रॉपर्टी है। यह प्रॉपर्टी मुंबई के खार में करीब 85 लाख रुपए की है, जिस पर 60 लाख रुपए का हाउसिंग लोन है। यह प्रॉपर्टी 550 स्क्वेयर फीट पर फैली है।

49
Asianet Image

वहीं, रिया चक्रवर्ती के पास जो दूसरी प्रॉपर्टी है, वो उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के नाम पर है। इसे 2012 में खरीदा गया था और 2016 में पजेशन मिला। इसकी कीमत 60 लाख रुपए के आसपास है। यह महाराष्ट्र में रायगड़ा जिले के उल्वे में स्थित 1130 वर्ग फीट में फैली हुई है।

59
Asianet Image

वहीं, caknowledge.com की रिपोर्ट के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती महीने में 2.5 लाख से ज़्यादा कमा लेती हैं। साल भर में उनकी आमदनी 30 लाख रूपए से ज़्यादा है। उनकी नेटवर्थ 1.5 मिलियन डॉलर यानी 11 करोड़ रुपए के आसपास है। रिया एक फिल्म के लिए 30 लाख रुपए लेती हैं। 

69
Asianet Image

बता दें कि रिया चक्रवर्ती के करियर की शुरुआत 2009 में तभी हो गई थी, जब वो एमटीवी के रियलिटी शो 'टीन दीवा' में नजर आई थीं। वो इस शो की फर्स्ट रनर अप बनी थीं। इसके बाद उन्होंने एमटीवी का वीडियो जॉकी बनने के लिए दिल्ली में ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गई थीं।

79
Asianet Image

रिया चक्रवर्ती ने VJ रहते हुए 'एमटीवी वास्सअप', 'टिकटैक' और 'कॉलेज बीट' जैसे प्रोग्राम होस्ट किए थे। टीवी प्रोग्राम होस्ट करने के दौरान ही रिया के मन में एक्टिंग करने का ख्याल आया। बता दें कि तब रिया अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं। 

89
Asianet Image

लेकिन रिया को अचानक एक्टिंग का सुरूर ऐसा चढ़ा कि उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और 2012 में तेलुगु फिल्म 'तुनीगा तुनीगा' में काम किया। इसके बाद 2013 में उन्हें बॉलीवुड फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' में मौका मिला। इस फिल्म में रिया ने जसलीन का रोल निभाया था।

99
Asianet Image

इसके बाद 2014 में आई रिया चक्रवर्ती की तीसरी फिल्म सोनाली केबल भी सुपरफ्लॉप रही। फिर रिया को लगातार 3 साल तक कोई काम नहीं मिला। बाद में उन्हें 2017 में ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘दोबारा: सी योर ईविल’ जैसी फिल्मों में कैमियो मिला। बाद में 'बैंक चोर' और 2018 में आई 'जलेबी' में भी रिया ने काम किया लेकिन दोनों ही फिल्में फ्लॉप रहीं। 

ये भी देखें : 

जेल में कैसे गुजरे रिया चक्रवर्ती के 28 दिन, वकील सतीश मानशिंदे ने किया खुलासा

फरदीन से संजय दत्त तक; संगीन जुर्म में ये 8 सेलेब्स खा चुके जेल की हवा

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories