MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • तो क्या इसलिए हमेशा के लिए मुंबई छोड़ रही सुशांत की आखिरी फिल्म की हीरोइन, इशारों में कही ये बात

तो क्या इसलिए हमेशा के लिए मुंबई छोड़ रही सुशांत की आखिरी फिल्म की हीरोइन, इशारों में कही ये बात

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की हीरोइन संजना सांघी बुधवार को मुंबई से अपने घर दिल्ली लौट गईं। इससे पहले मुंबई पुलिस ने उनसे सुशांत खुदकुशी मामले में लंबी पूछताछ की थी। संजना ने मुंबई छोड़ते वक्त इशारों-इशारों में ये बात भी कह दी है कि वो अब शायद ही मुंबई लौटें। दरअसल, संजना ने यह बात मुंबई से फ्लाइट पकड़ने से पहले लिखी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में बताई है। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 01 2020, 04:42 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

संजना सांघी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'खुदा हाफिज मुंबई। 4 महीने बाद आपके दर्शन हुए। मैं चली दिल्ली वापस। आपकी सड़कें कुछ अलग सी लगीं, सुनसान थीं, शायद मेरे दिल में जो दुख है, मेरे नजरिए को बदल रहे हैं। या शायद फिलहाल आप भी थोड़े दुख में हैं। मिलते हैं? जल्दी या शायद नहीं।' 

28
Asianet Image

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में पुलिस ने मंगलवार को संजना सांघी से बांद्रा पुलिस स्टेशन में करीब 9 घंटे लंबी पूछताछ की थी। पुलिस ने संजना को सोमवार को ही तलब किया था, लेकिन मुंबई में न होने की वजह से वो नहीं पहुंच पाई थीं।

38
Asianet Image

करीब दो साल पहले 'मीटू कैम्पेन' के दौरान खबरें आई थीं कि संजना ने सुशांत पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। हालांकि, सुशांत ने इसका खंडन करते हुए दोनों के बीच हुई बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए थे। बाद में संजना ने भी सुशांत पर आरोप लगाने की खबरों को गलत बताया था। 

48
Asianet Image

इससे पहले संजना ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के साथ वॉइस मैसेज शेयर किया था, जिसमें उन्होंने 'दिल बेचारा' फिल्म की डिजिटल रिलीज का विरोध न करने की अपील की थी। संजना ने कहा था, यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए बनी थी लेकिन कोरोना के चलते फिल्म की रिलीज टल गई। 
 

58
Asianet Image

सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। ये फिल्म 23 साल की संजना की पहली बॉलीवुड फिल्म है। इसके डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा हैं। यह फिल्म 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' की हिंदी रीमेक है।

68
Asianet Image

साल 2011 में आई फिल्म रॉकस्टार से संजना ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसके बाद वह 2016 में रिलीज हुई फिल्म हिंदी मीडियम में नजर आईं। फुकरे रिटर्न में भी संजना ने काम किया है। हालांकि लीड रोल में संजना फिल्म 'दिल बेचारा' से डेब्यू करने जा रही हैं।

78
Asianet Image

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मरने से पहले सुशांत डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

88
Asianet Image

हालांकि विसरा रिपोर्ट में ये साफ हो गया है कि सुशांत की मौत फांसी लगाने के बाद दम घुटने से हुई है, क्योंकि उनके शरीर में किसी भी तरह के केमिकल या जहर नहीं था। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories