- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 64 की उम्र में भी फिट रहने के लिए हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाते हैं सनी देओल, इन 2 चीजों से रहते हैं दूर
64 की उम्र में भी फिट रहने के लिए हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाते हैं सनी देओल, इन 2 चीजों से रहते हैं दूर
मुंबई। सनी देओल (Sunny Deol) 64 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर, 1956 को पंजाब के लुधियाना जिले में हुआ था। 'ढाई किलो का हाथ जब पड़ता है तो आदमी उठता नहीं, उठ जाता है'- इस डायलॉग के लिए मशहूर सनी 64 की उम्र में भी काफी फिट हैं। फिट रहने के लिए वे रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं। बता दें कि सनी देओल हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाते हैं। उनके हेल्दी रहने का एक और सीक्रेट ये भी है कि वो शराब और सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाते।
- FB
- TW
- Linkdin
)
सनी देओल के लिए खुद को फिट रखना ही उनकी पहली जरूरत है। वे नियमित रूप से योगा और एक्सरसाइज करते हैं। हालांकि, पीठ की समस्या के चलते अब वेट लिफ्टिंग से दूर रहते हैं। इसके अलावा वो रोज आउटडोर गेम्स खेलने की कोशिश करते हैं। सनी रोजाना 1 घंटे टेबल टेनिस खेलते हैं।
एक इंटरव्यू में सनी देओल ने बताया था कि सुबह वो नाश्ते में बेसन बाजरे और मक्के के आटे से बनी रोटियों के साथ दही, मक्खन, चटनी और लस्सी लेते हैं। इसके अलावा सनी सेब को योगर्ट में मिक्स करके लेते हैं।
सनी देओल खाने में ज्यादातर वेज फूड ही पसंद करते हैं। हालांकि नॉनवेज में वो सिर्फ चिकन लेते हैं। सनी देओल की पसंदीदा सब्जी आलू-गोभी है। इसके अलावा वो मिस्सी रोटी के साथ घर का बना बटर खाते हैं। ड्रिंक्स में सनी देओल को कॉफी पसंद है।
टेबल टेनिस और स्क्वैश के अलावा सनी जब भी कहीं बाहर शूटिंग करते हैं तो पहाड़ों पर ट्रैकिंग करना नहीं भूलते। उनका मानना है कि फिजिकली और मेंटली फिट रहने के लिए स्पोर्ट्स से बेहतर कुछ नहीं है। इसके अलावा वे रोज स्विमिंग भी करते हैं।
सनी देओल रेगुलर एक्सरसाइज के साथ अपने आराम और खाने का भी पूरा ध्यान रखते हैं। वे जंक फूड, शराब और सिगरेट से दूर रहते हैं। मिठाई को तो वो हाथ तक नहीं लगाते। सनी देआल ज्यादातर घर में बना खाना ही पसंद करते हैं।
खाने में उन्हें रोटी, दाल, चावल सब्जी और पापड़ पसंद हैं। इसके अलावा वो स्प्राउट्स भी लेते हैं। उनकी डाइट में दूध-दही और हरी सब्जियां जरूर होती हैं।
उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था- ''मुझे मेथी के पराठे बहुत पसंद हैं। मैं समय पर लंच और डिनर करता हूं। इसके साथ ही हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाता हूं और इसीलिए फिट रहता हूं।''
सनी ने 1983 में फिल्म 'बेताब' से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'मंजिल', 'अर्जुन', 'राम-अवतार', 'त्रिदेव', 'चालबाज', 'आग का गोला', 'घायल', 'नरसिम्हा', 'दामिनी', 'बॉर्डर', 'गदर' जैसी फिल्मों में काम किया है। सनी ने हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बेटे करण देओल को लॉन्च किया है। इस फिल्म में करण की हीरोइन सहर बाम्बा हैं।