MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • 58 साल की उम्र में खुद को ऐसे फिट रखते हैं सुनील शेट्टी, डाइट और वर्कआउट का रखते हैं खास ध्यान

58 साल की उम्र में खुद को ऐसे फिट रखते हैं सुनील शेट्टी, डाइट और वर्कआउट का रखते हैं खास ध्यान

मुंबई. सुनील शेट्टी अपनी एक्टिंग और फिल्मों के साथ ही बॉडी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। 58 साल की उम्र में अपनी फिट बॉडी से फैंस को प्रेरणा दी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनका एक वर्कआउट का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो हाइ इंटेन्सिटी वर्कआउट करते दिख रहे हैं, जिसे देख टाइगर श्रॉफ समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स हैरान रह गए हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 25 2020, 10:25 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

अपनी फिटनेस के बारे में एक बार सुनील शेट्टी ने इंटरव्यू में बताया था कि वो रोजाना कम से कम 40-45 मिनट एक्सरसाइज करते हैं, साथ ही अपनी डाइट का भी पूरा ध्यान रखते हैं। 

26
Asianet Image

सुनील शेट्टी ने बताया था कि जब वो बच्चे थे तो जिम जाना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था, इसलिए वह पुल-अप्स, पुश-अप्स, सूर्यनमस्कार, डंड बैठक और योगा के अलग-अलग आसन करते थे। इसके अलावा वह मार्शल आर्ट्स और फोरहेड एक्सरसाइज किया करते थे।

36
Asianet Image

सुनील शेट्टी ने बताया था कि फिट बॉडी आप एक दिन में नहीं पा सकते हैं, आपको रोजाना उस पर मेहनत करने की जरूरत है। सुनील शेट्टी ने बताया कि वह माइग्रेन के कारण काफी तनाव में रहते थे, जिस वजह से ज्यादातर समय वह घर पर रहते थे। 

46
Asianet Image

इसके लिए वह दवाइयां भी खाते थे, लेकिन फिर किसी ने उन्हें योगा करने की सलाह दी। प्राणायाम माइग्रेन के दर्द को कम करता है। सुनील शेट्टी ने बताया कि योगा करने से माइग्रेन का दर्द तो कम हुआ ही, बल्कि उन्हें काफी रिलैक्स भी महसूस हुआ। आज वो एनर्जेटिक फील करते हैं।

56
Asianet Image

सुनील शेट्टी के वर्कआउट का शेड्यूल 
1. वह सुबह 5 बजे उठते हैं और 2 घंटे एक्सरसाइज करते हैं।
2. वह अपने दिन की शुरुआत योगा और प्राणायाम से करते हैं। इसके बाद जिम में 40-45 मिनट मेहनत करते हैं।
3. वह 20 रेप्स लाइट वेट ट्रेनिंग करते हैं। अपनी उम्र को ध्यान रखते हुए एक्सरसाइज करते हैं।
4. वह एक्सरसाइज के विभिन्न रूपों के 304 सेट पर ध्यान केंद्रित करते हैं, मांसपेशियों के एक अलग सेट पर भी ध्यान केंद्रित करते हैं।
5. उनके अनुसार, असली वर्कआउट केवल 20 प्रतिनिधि के बाद शुरू होती है।

66
Asianet Image

डाइट प्लान

सुनील शेट्टी ने बताया कि वो प्रोटीन शेक, स्टेरॉयड और सप्लीमेंट्स लेने में विश्वास नहीं रखते हैं। वो नेचुरल फूड्स ही लेते हैं, जैसे, नारियल पानी या नारियल तेल। इसके बहुत से स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि उनके ग्रैंडपेरेट्स दवाइयों में हल्दी का इस्तेमाल करते थे। इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories