- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- अंदर से इतना आलीशान है 59 साल के सुनील शेट्टी का फार्महाउस, गार्डन से पूल तक इनसाइड PHOTOS
अंदर से इतना आलीशान है 59 साल के सुनील शेट्टी का फार्महाउस, गार्डन से पूल तक इनसाइड PHOTOS
मुंबई। सुनील शेट्टी 59 साल के हो गए हैं। 11 अगस्त, 1961 को मैंगलोर (कर्नाटक) के पास मुल्की में जन्मे सुनील शेट्टी को बॉलीवुड में 28 साल हो चुके हैं। उन्होंने 1992 में आई फिल्म 'बलवान' से करियर शुरू किया था। इसमें उनके अपोजिट दिव्या भारती थीं। कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके सुनील शेट्टी एक्टर होने के साथ ही साथ बिजनेसमैन भी हैं। उनकी रेस्त्रां चेन सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग की टीम और फर्नीचर और होम स्टाइल स्टोर भी है। सुनील शेट्टी का मुंबई के पास हिल स्टेशन खंडाला में एक खूबसूरत और लग्जरी फॉर्महाउस भी है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
करीब 6200 वर्गफीट में फैले इस लैविश फार्महाउस में प्राइवेट गार्डन, स्विमिंग पूल, डबल हाइट का लिविंग रूम, 5 बेडरूम और किचन है। इस फॉर्महाउस में जो सबसे ज्यादा गौर करने वाली चीज है, वो है इसका डाइनिंग रूम, जो पूल से लगा हुआ है।
सुनील शेट्टी का फॉर्महाउस नेचुरल ब्यूटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। एलीगेंट स्ट्रक्चर, ग्रीन डिजाइन, ब्यूटीफुल इंटीरियर, नेचुरल एयर और स्काईलाइट जैसी खास बातें इसे सबसे अलग और खूबसूरत बनाती हैं।
फार्महाउस को ज्यादा से ज्यादा ओपन रखा गया है। इसके अलावा, इसमें पूल स्पेस भी बहुत ज्यादा है। पूरे घर को देखने के बाद आइलैंड जैसी फीलिंग आती है।
सुनील शेट्टी के इस फार्महाउस का आर्किटेक्ट जॉन अब्राहम के भाई एलन अब्राहम ने डिजाइन किया। वहीं, इसका इंटीरियर और फर्नीचर सुनील शेट्टी की पत्नी माना ने ही तैयार किया है।
सुनील ने 2013 में अपने नए डेकोरेशन शोरूम को लॉन्च करते समय कहा था कि ये वही जगह है जहां उनके पिता वीरप्पा शेट्टी काम करते थे। वर्ली स्थित इस रेस्त्रां में उनके पिता सालों पहले वेटर थे और प्लेट साफ किया करते थे।
सुनील शेट्टी ने ये भी बताया था कि उनके पिता ने 9 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। लंबे स्ट्रगल के बाद 1943 में सुनील के पिता ने एक पूरी बिल्डिंग खरीद ली थी जो कि वर्ली के फोर सीजन होटल के बाजू में स्थित है।
सुनील शेट्टी अब फिल्मों से कहीं ज्यादा अपने बिजनेस पर फोकस करते हैं। उनका बिजनेस कई क्षेत्रों में फैला है। पूरे देश में उनकी फिटनेस सेंटर चेन है।
सुनील शेट्टी पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट नाम के प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं। मुंबई में मिसचीफ के नाम से उनकी बुटीक चेन है। वेंचर एस 2 रियलिटी नाम की रियल एस्टेट कंपनी है। साथ ही, मुंबई में कई चेन रेस्त्रां भी हैं।
सुनील शेट्टी ने 1991 में गुजराती मुस्लिम माना कादरी से शादी की। शादी के एक साल बाद 5 नवंबर, 1992 को सुनील शेट्टी पिता बने। उनकी बेटी का नाम अथिया है। वहीं 15 जनवरी, 1996 को वो बेटे अहान के पिता बने।
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया फिल्मों में आ चुकी है। अथिया ने फिल्म हीरो से डेब्यू किया। इसके बाद वो मुबारकां, नवाबजादे और मोतीचूर चकनाचूर जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं बेटा अहान साजिद नाडियाडवाला की फिल्म तड़प से डेब्यू कर रहा है।
सुनील शेट्टी ने 'वक्त हमारा है' (1993), 'दिलवाले' (1994), 'मोहरा' (1994), 'गद्दार' (1995), 'सपूत' (1996), 'हेरी फेरी' (2000), 'रिफ्यूजी' (2000) 'धड़कन' (2000), 'ब्लैकमेल' (2005), हेराफेरी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।