- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- देवर की शादी से सामने आई श्रीदेवी की 23 साल पुरानी फोटो, लाल जोड़े में मेहंदी लगवाती आईं नजर
देवर की शादी से सामने आई श्रीदेवी की 23 साल पुरानी फोटो, लाल जोड़े में मेहंदी लगवाती आईं नजर
मुंबई. श्रीदेवी की अचानक मौत ने सभी को चौंका दिया था। एक्ट्रेस की मौत से फिल्म इंडस्ट्री से लेकर पूरे देशभर के लोगों को एक बड़ा झटका लगा था। श्रदेवी आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी फैंस और परिवार वालों के दिल में जिंदा हैं।
| Published : Mar 05 2020, 09:29 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
18
)
श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि 24 फरवरी को मनाई गई थी। इस मौके पर उनका पूरा परिवार उन्हें याद करता नजर आया था। बोनी कपूर अक्सर उन्हें यादकर भावुक हो जाते हैं। वो उनके दुनिया से चले जाने के गम को भुला नहीं पाए हैं।
28
श्रीदेवी 'नगीना', 'लम्हे', 'चांदनी', 'जुदाई' और 'इंग्लिश विंग्लिश' और 'मॉम' जैसी फिल्मों से इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवा चुकी हैं।
38
इसके अलावा अब बॉलीवुड की फेमस सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नागड़ा ने भी श्रीदेवी की याद में एक अनदेखी फोटो शेयर की है। ये तस्वीर संजय कपूर और महीप कपूर की मेहंदी सेरेमनी की है।
48
फोटो में श्रीदेवी लाल सूट और गोल्ड ज्वैलरी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वीणा उनके हाथों में मेहंदी लगाती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीर 23 साल पुरानी है। इसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
58
वीणा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि कपूर फैमिली 27 सालों से उनका सपोर्ट करती आई है। शुक्रिया, सुनीता कपूर और कपूर परिवार के बाकी सभी सदस्यों का। श्रीदेवी और महीप कपूर संग खूबसूरत पल।'
68
हर करवा चौथ पर वीणा नागड़ा से श्रीदेवी मेहंदी लगवाती थीं।
78
मेहंदी लगवाते श्रीदेवी।
88
इनके अलावा करण जौहर ने भी संजय कपूर और महीप कपूर की संगीत सेरेमनी की एक फोटो शेयर की है। इसमें शाहरुख खान जमकर नाचते दिखाई दे रहे हैं।