MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • महज 5500 रुपए लेकर मुंबई आए थे सोनू सूद और आज हैं करोड़ों के मालिक, घर को मानते हैं स्वर्ग

महज 5500 रुपए लेकर मुंबई आए थे सोनू सूद और आज हैं करोड़ों के मालिक, घर को मानते हैं स्वर्ग

मुंबई. सोनू सूद इन दिनों उन माइग्रेंट वर्कर्स की लगातार मदद कर रहे हैं। दूसरे राज्यों से काम की तलाश में मुंबई आए प्रवासी मजदूर लॉकडाउन में फंस गए हैं। जिन्हें उनके घर पहुंचाने का जिम्मा सोनू सूद ने उठाया है। वो खुद बसें चलवा रहे हैं और मजदूरों को उनके घर भेज रहे हैं। यहां तक की उनके लिए खाने-पीने की भी व्यवस्था कर रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें गरीबों का मसीहा कह रहे हैं। एक्टर आज सभी की मदद कर रहे हैं, लेकिन इस बात को कम लोग ही जानते होंगे कि वो जब पहली बार मुंबई आए थे तो महज साढ़े पांच हजार रुपए लेकर आए थे। 

Asianet News Hindi | Published : May 29 2020, 10:11 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

संघर्ष के दिनों के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली में मॉडलिंग से की थी। उनका प्लान था कि वो कुछ पैसे जमा करें और उसके बाद वो मुंबई स्ट्रगल के लिए जाएंगे। सोनू ने बताया कि दिल्ली में एक डेढ़ साल तक शोज करने के बाद उन्होंने साढ़े पांच हजार रुपए जमा कर लिए थे। 

26
Asianet Image

इतने पैसे में उन्हें लगा कि वो मुंबई में एक महीना तो सर्वाइव कर ही लेंगे, लेकिन वो पैसे उनके सिर्फ 5-6 दिन में ही खत्म हो गए। उन्हें लगने लगा कि अब घर से मदद लेनी पड़ेगी। 
 

36
Asianet Image

हालांकि, तभी उनकी जिंदगी में चमत्कार हुआ, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। उन्हें उनका पहला ब्रेक मिल गया। उन्हें एक विज्ञापन के लिए कॉल आया। उन्हें इस एड के लिए 2000 रुपए प्रतिदिन मिल रहे थे। 
 

46
Asianet Image

सोनू ने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें फिल्म सिटी जाना था और उन्हें लगा था कि वह इस विज्ञापन के जरिए नोटिस किए जाएंगे, लेकिन हुआ यूं कि जब वो वहां पहुंचे तो उनके जैसे 10-20 और बॉडी वाले लड़के खड़े थे। वह उस विज्ञापन में पीछे कहीं ड्रम बजा रहे थे और वह इस विज्ञापन में नजर भी नहीं आए थे।

56
Asianet Image

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि 5500 रुपए मुंबई लेकर आने वाले सोनू सूद के पास आज के समय में कुल संपत्ति करीब 17 मिलियन डॉलर है। अगर इसे इंडियन करंसी में कनवर्ट किया जाए तो वो 130 करोड़ के मालिक हैं। 

66
Asianet Image

सोनू सूद ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपने घर को स्वर्ग मानते हैं। उनका घर अंदर से काफी लग्जीरियस है। 2600 वर्ग फुट में चार बेडरूम का हॉल, अपार्टमेंट है। सोनू सूद जब पहली बार मुंबई आए थे तो वो एक कमरे में 3-4 लोगों के साथ रहा करते थे, आज वो काफी लग्जीरियस घर में रहते हैं। जहां एक्टर को शांति मिलती है। 
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories