MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • दो पत्नियों से 4 बच्चों का पिता है ये एक्टर, उम्र में 12 साल छोटी है दूसरी वाइफ, ऐसी है फैमिली

दो पत्नियों से 4 बच्चों का पिता है ये एक्टर, उम्र में 12 साल छोटी है दूसरी वाइफ, ऐसी है फैमिली

मुंबई। फिल्म 'सिंघम' में जयकांत शिकरे का रोल निभाकर बॉलीवुड में पॉपुलर हुए एक्टर प्रकाश राज 55 साल के हो चुके हैं। 26 मार्च, 1965 को जन्मे प्रकाश राज एक्टर होने के साथ-साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर भी हैं। प्रकाश राज फिल्मों में आने से पहले थिएटर आर्टिस्ट थे। उन्होंने कन्नड़ सिनेमा के बाद तमिल फिल्मों में एक्टिंग करना शुरू किया था। 1994 में उन्होंने फिल्म 'Duet' से तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था। ये फिल्म सुपरहिट रही और प्रकाश राज को भी पहचान मिली। पर्सनल लाइफ की बात करें तो प्रकाश राज ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी से तलाक के बाद उन्होंने कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से 2010 में दूसरी शादी की। 

Asianet News Hindi | Updated : Apr 02 2020, 12:14 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image
प्रकाश राज ने 2010 में कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से दूसरी शादी की। दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर है। शादी के छठवें साल 3 फरवरी 2016 को प्रकाश राज 50 की उम्र में बेटे वेदांत के पिता बने। ये प्रकाश राज की चौथी संतान है। दरअसल पोनी से पहले प्रकाश ने 1994 में एक्ट्रेस ललिता कुमारी से शादी की थी। 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों की दो बेटियां मेघना, पूजा और एक बेटा सिधू है। हालांकि, बेटा अब इस दुनिया में नहीं है।
210
Asianet Image
प्रकाश राज ने शुरुआती दौर में थिएटर में काम किया। इसके अलावा वे स्ट्रीट प्ले भी करते थे। उन्हें थिएटर में काम करने के लिए महीने में 300 रुपए मिलते थे। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियलों में काम किया। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया। उन्होंने कन्नड़, तमिल, मराठी, मलयाली और हिंदी फिल्मों में काम किया है।
310
Asianet Image
प्रकाश राज ने फिल्मों में कई तरह के किरदार निभाए। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने विलेन का रोल किया। उन्हें अभिनय के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग के अलावा डायरेक्शन भी किया है। बता दें कि उन्होंने फिल्मों के लिए अपना नाम प्रकाश राय से प्रकाश राज रखा था।
410
Asianet Image
तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर्स ने प्रकाश राज पर फिल्म इंडस्ट्री में काम करने और उनके बुरे बर्ताव को लेकर 6 बार बैन लगाया। इस पर प्रकाश राज का कहना था कि मैं अपने नियम-कायदों को फॉलो करता हूं और इनसे पीछे नहीं हट सकता। हालांकि उनके इस बैन पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया में खबरें आईं कि कुछ बड़े हीरो और प्रोड्यूसर्स ने मिलकर उनके साथ साजिश की है।
510
Asianet Image
प्रकाश राज के मुताबिक उन्होंने आज तक मैनेजर नहीं रखा। प्रकाश राज अपनी फीस खुद ही डिसाइड करते हैं। वो इंडस्ट्री में इकलौता ऐसे एक्टर हैं जिसने आज तक मैनेजर नहीं रखा है।
610
Asianet Image
प्रकाश राज अपने फोन कॉल अटेंड करने से लेकर फिल्म के सिलेक्शन, स्टोरी और फीस सबकुछ खुद ही डिसाइड करते हैं। उनके मुताबिक मैं अपनी कमाई का 20 परसेंट हिस्सा चैरिटी करता हूं।
710
Asianet Image
फिल्म मेकर्स अक्सर प्रकाश राज को लेकर आरोप लगाते रहे हैं कि वो शूट पर कभी टाइम से नहीं पहुंचते। इस बात पर प्रकाश राज बताते हैं कि किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले वो क्लियर कर देते हैं कि किस टाइम पर शूट के लिए सेट पर जाएंगे। प्रकाश राज रात को करीब 3 बजे सोते हैं और सुबह 9 बजे उठते हैं।
810
Asianet Image
दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर प्रकाश राज ने तेलंगाना के पिछड़े महबूबनगर जिले के एक गांव को गोद लिया है। उन्होंने राज्य के पंचायत राज एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के. तारकरामा राव को फोन किया और महबूबनगर जिले का कोंडारेडिपल्ले गांव गोद लेने की इच्छा जाहिर की थी।
910
Asianet Image
प्रकाश राज ने 2009 में फिल्म 'वॉन्टेड' से बॉलीवुड में एंट्री ली। उन्होंने 'सिंघम', 'दबंग-2', 'मुंबई मिरर', 'पुलिसगिरी', 'हीरोपंती', 'जंजीर' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। ज्यादातर फिल्मों में वे विलेन ही बने हैं।
1010
Asianet Image
दूसरी पत्नी पोनी वर्मा और बेटे के साथ प्रकाश राज।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories