- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- ननद बनने वाली हैं श्रद्धा कपूर, जानें आखिर कौन बनेगी उनकी भाभी और कब होगी शादी?
ननद बनने वाली हैं श्रद्धा कपूर, जानें आखिर कौन बनेगी उनकी भाभी और कब होगी शादी?
मुंबई। श्रद्धा कपूर (Shraddha kapoor) की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) के बेटे प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) इन दिनों अपनी शादी की खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियांक अगले साल प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी के साथ शादी कर सकते हैं। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की खबर के मुताबिक, प्रियांक और शजा पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की कई फोटोज सामने आ चुकी हैं। अब दोनों ने इस रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने का फैसला किया है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा तो ये भी जा रहा है कि 8 दिसंबर यानी मंगलवार को ही प्रियांक और शाजा कोर्ट मैरिज करने जा रहे हैं। दोनों ने शादी को लीगली रजिस्टर कराने के लिए कोर्ट में अप्लाई भी कर दिया है।
वहीं वेडिंग सेलिब्रेशन की बात करें तो यह फरवरी 2021 में होगा। इसके बाद ग्रैंड रिसेप्शन भी इसी महीने होगा। प्रियांक शर्मा पद्मिनी कोल्हापुरी और प्रदीप शर्मा (टूटू) के बेटे हैं। इस रिश्ते से प्रियांक श्रद्धा कपूर के कजिन ब्रदर हैं। सोशल मीडिया पर शजा मोरानी के साथ प्रियांक ने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।
इस बारे में करीम मोरानी का कहना है कि शजा और प्रियांक शादी करने जा रहे हैं लेकिन यह शादी फरवरी में होगी। बता दें कि प्रियांक और शजा साल 2018 से रिलेशनशिप में हैं। शजा अपनी होने वाली मदर इन लॉ पद्मिनी कोल्हापुरे के भी काफी नजदीक हैं।
बता दें कि प्रियांक की डेब्यू फिल्म 'सब कुशल मंगल' इसी साल रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ रवि किशन की बेटी रीवा ने डेब्यू किया था। दूसरी तरफ शाजा असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर 'ऑलवेज कभी कभी' और 'हैपी न्यू ईयर' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
बता दें कि प्रियांक की हाने वाली पत्नी शजा इसी साल की शुरुआत में कोरोना संक्रमित हो गई थीं। उनकी बहन जोआ और पिता करीम मोरानी भी कोरोना की चपेट में आ गए थे और उन्हें कई दिन हॉस्पिटल में भर्ती रहना पड़ा था।
पति प्रदीप उर्फ टूटू शर्मा के साथ श्रद्धा कपूर की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे। दूसरी ओर मां पद्मिनी के साथ प्रियांक शर्मा।
बहन श्रद्धा कपूर के साथ प्रियांक शर्मा।