MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • नई नवेली दुल्हन के साथ लिपलॉक करता दिखा श्रद्धा कपूर का भाई, इस वजह से दो बार और शादी करेगा कपल

नई नवेली दुल्हन के साथ लिपलॉक करता दिखा श्रद्धा कपूर का भाई, इस वजह से दो बार और शादी करेगा कपल

मुंबई. श्रद्धा कपूर (shraddha kapoor) का कजिन भाई और गुजरे जमाने की एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे का बेटा प्रियांक शर्मा (priyank  sharma) शादी के बंधन में बंध गया है। प्रियांक ने प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी (shaza morani) से 4 फरवरी को कोर्ट मैरिज की। कपल की शादी से जुड़ी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सामने आई एक नई फोटो में प्रियांक अपनी नई नवेली दुल्हन शजा के साथ लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपने परिवार और करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच मुंबई में शादी की। बता दें कि शजा और प्रियांक ने 23 दिसंबर 2020 को सगाई की थी और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद गुरुवार यानी 4 फरवरी को सुबह कोर्ट मैरिज की थी। रात में ग्रैंड वेडिंग पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 06 2021, 12:27 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर भाई और भाभी के लिए बधाई पोस्ट की। श्रद्धा ने दोनों की फोटो  शेयर करते हुए लिखा- मुबारक हो मेरे बाबू भाई प्रियांक शर्मा और भाभी। आपकी शादीशुदा जिंदागी अच्छे से चले।

27
Asianet Image

प्रियांक और शजा एक-दूसरे को लगभग 10 साल से जानते हैं। हालांकि, इस कपल के कोरोना महामारी के कारण अपने हनीमून डेस्टिनेशन को फाइनल करना बाकी है। 

37
Asianet Image

प्रियांक हिंदू जबकि शजा मुस्लिम हैं। ऐसे में प्रियांक और शजा की शादी महीने में 3 बार होगी। पहले कोर्ट मैरिज और फिर दोनों धर्मों के रिवाज से। ऐसे में दोनों ही परिवारों में काफी एक्साइटमेंट बना हुआ है। 

47
Asianet Image

प्रियांक ने 2013 में फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो से बॉलिवुड डेब्यू किया था। 2020 की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म सब कुशल मंगल में भी नजर आए थे। इस फिल्म में रवि किशन की बेटी रीवा ने डेब्यू किया था।

57
Asianet Image

शजा मोरानी ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर ऑलवेज कभी कभी और हैपी न्यू इयर' जैसी फिल्मों में काम किया है।

67
Asianet Image

दुल्हन के पिता करीम मोरीनी ने एक इंटरव्यू में बताया था- प्रियांक बहुत ही प्यार करने वाला और देखभाल करने वाला लड़का है। इसके अलावा वह बहुत अच्छे परिवार से आता है। पद्मिनी कोल्हापुरी और उनके पति टूटू शर्मा बहुत अच्छे इंसान हैं।

77
Asianet Image

अपनी बहन श्रद्धा कपूर और मौसा शक्ति कपूर के पोज देते प्रियांक शर्मा।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories