MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • शिल्पा शेट्टी ने पति के साथ मिलकर टिकटॉक पर खूब मचाया धमाल, अब इस ऐप को लेकर कही ये बात

शिल्पा शेट्टी ने पति के साथ मिलकर टिकटॉक पर खूब मचाया धमाल, अब इस ऐप को लेकर कही ये बात

मुंबई. भारत सरकार ने 29 जून सोमवार को 59 चाइनीज ऐप को देश में बैन कर दिया है। इन सभी ऐप्स में वीडियो शेयरिंग ऐप टिक टॉक सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यह लोगों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ फेम और कमाई का जरिया भी बन गया था। आम लोगों के अलावा टिक टॉक ऐप बॉलीवुड स्टार्स के लिए भी काफी पॉपुलर हो चुका था। शिल्पा शेट्टी जैसे स्टार्स खूब फनी वीडियोज बनाकर शेयर करते थे। लॉकडाउन में सभी सेलेब्स ने इसी ऐप के जरिए ही लोगों का मनोरंजन किया था। ऐसे में उन सितारों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। 
 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 02 2020, 01:39 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

शिल्पा शेट्टी टिक टॉक पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो कभी पति, कभी अपने किसी और फैमिली मेंबर्स तो कभी काम वाली बाई के साथ फनी वीडियो बनाकर शेयर करती आई हैं। शिल्पा के टिक टॉक पर 19.6 मिलियन फॉलोअर्स थे। अब इस ऐप के बैन होने से शिल्पा कहीं ना कहीं मायूस हैं मगर देश के हित में लिए गए इस फैसले से खुश भी हैं।

210
Asianet Image

नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की पसंदीदा प्लेबैक सिंगरों में से एक हैं। उनकी जितनी अच्छी फैन फॉलोइंग फिल्म इंडस्ट्री में है, उतनी है टिक टॉक पर भी थी। उनके 17.2 मिलियन फॉलोअर्स थे। 

310
Asianet Image

रितेश देशमुख भी टिक टॉक पर काफी एक्टिव रहते थे, उनकी 15.9 मिलियन फैन फॉलोइंग थी। 

410
Asianet Image

जैकलीन फर्नांडीज बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। टिक टॉक पर वो भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके 13.6 मिलियन फॉलोअर्स थे।

510
Asianet Image

'द कपिल शर्मा शो' में कपिल की कम्मो बुआ का रोल निभाने वाली और अपनी कॉमेडी से सभी को गुदगुदाने वाली कॉमेडियन भारती सिंह टिक टॉक के जरिए भी लोगों को हंसाने का काम करती थीं। उनकी फैन फॉलोइंग 13.5 मिलियन थी।

610
Asianet Image

दीपिका पादुकोण की टिक टॉक पर 6.8 मिलियन फैन फॉलोइंग थी।

710
Asianet Image

टाइगर श्रॉफ के टिक टॉक पर 6.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो इस ऐप का डांस और जिम्नास्टिक हुनर को फैन्स तक पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया करते थे। 

810
Asianet Image

सनी लियोनी ज्यादातर इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कॉस्मेटिक ब्रांड्स के प्रमोशन के लिए करती थीं। हालांकि, कई बार वो फनी और फैमिली से जुड़े वीडियो भी शेयर करती थीं। उनकी फैन फॉलोइंग 6.6 मिलियन थी। 

910
Asianet Image

जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की पत्नी और एक्ट्रेस हैं। वो हसबैंड के साथ खूब मस्ती और कॉमेडी का वीडियो बनाती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग 5.4 मिलियन है। 

1010
Asianet Image

दिशा पाटनी टिक टॉक पर अपने डांस और जिम सेशन के वीडियो शेयर करती थीं। साथ ही दोस्तों के साथ बिताए पल और कभी-कभी फनी वीडियो भी उनके अकाउंट पर देखने को मिलते थे। इस पर उनकी फैन फॉलोइंग 4 मिलियन थी। 

इनके अलावा बादशाह, कपिल शर्मा, कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित , श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहिद कपूर, यामी गौतम, रिया चक्रवर्ती, कृति सेनन, ईशा गुप्ता, कुणाल खेमू और रकुल प्रीत सिंह समेत कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स भी टिक टॉक के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रहे थे।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories