MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • इस एक खूबी के चलते राज कुंद्रा पर मर मिटी थीं शिल्पा , दूसरी पत्नी बनने को भी हो गई थीं तैयार

इस एक खूबी के चलते राज कुंद्रा पर मर मिटी थीं शिल्पा , दूसरी पत्नी बनने को भी हो गई थीं तैयार

मुंबई। शिल्पा शेट्टी 45 साल की हो गई हैं। 8 जून, 1975 को जन्मी शिल्पा ने 27 साल पहले आई फिल्म 'बाजीगर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसमें शाहरुख खान और काजोल उनके साथ लीड रोल में थे। करीब 15 साल बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बाद शिल्पा ने 22 नवंबर, 2009 को बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली। शिल्पा की ये पहली, जबकि राज कुंद्रा की दूसरी शादी थी। राज ने शिल्पा से पहले 2003 में कविता से शादी की थी। हालांकि, बाद में दोनों का तलाक हो गया था।

Asianet News Hindi | Updated : Jun 11 2020, 10:57 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
111
Asianet Image

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। लंदन में जहां शिल्पा रियलिटी शो बिग ब्रदर (2007) जीतने के बाद पॉपुलर हुईं, वहीं राज भी बिजनेस की दुनिया में फेमस थे। दोनों की मुलाकात शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड S2 के प्रमोशन के दौरान हुई थी। 

211
Asianet Image

राज कुंद्रा ने शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड को प्रमोट करने में मदद की। शिल्पा को राज का फ्रेंडली नेचर बहुत पसंद आया और वो उन्हें दिल ही दिल में चाहने लगीं। धीरे-धीरे दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। 

311
Asianet Image

राज कुंद्रा ने सगाई में शिल्पा को 3 करोड़ रुपए की अंगूठी पहनाई थी। इस अंगूठी पर 20 कैरेट का हार्ट शेप डायमंड लगा हुआ था। बता दें कि राज ने 2018 में शिल्पा को सरप्राइज गिफ्ट में रेंज रोवर वोग कार गिफ्ट की थी। शिल्पा की इस न्यू रेंज रोवर की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है।

411
Asianet Image

शादी के बाद अब शिल्‍पा शेट्टी जहां भी जाती हैं वहीं उनके पति की अमीरी के चर्चे होते हैं। वैसे, शिल्‍पा के पति राज कुंद्रा लंदन के बड़े बिजनेसमैन हैं। हालांकि राज की पहली पत्‍नी कविता ने आरोप लगाया था कि शिल्‍पा ने राज कुंद्रा से पैसों के लिए शादी की है।

511
Asianet Image

राज कुंद्रा ने शादी की पहली सालगिरह पर शिल्पा को दुबई में बुर्ज खलीफा के 19वें फ्लोर पर एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इस अपार्टमेंट की कीमत 50 करोड़ के आसपास है। इतना ही नहीं राज ने इंग्लैंड में भी शिल्पा को एक बंगला गिफ्ट किया है। इस बंगले की कीमत 51.5 करोड़ रुपए बताई जाती है।

611
Asianet Image

राज ने शिल्पा को एक ब्लू कलर की लैंबोर्गिनी कार भी गिफ्ट की है। इस कार की कीमत 3 से 5 करोड़ रुपए के बीच है। इसके अलावा शिल्पा को मुंबई में एक सी-फेसिंग विला भी गिफ्ट में मिला है। इस विला का नाम 'किनारा' है। राज ने 2012 में नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में एक 3000 स्क्वेयर फीट का फ्लैट लिया था, जिसे उन्होंने वाइफ को गिफ्ट किया।

711
Asianet Image

2018 में दशहरे के मौके पर शिल्पा को Apple Watch Series 4 वॉच गिफ्ट में मिली है। शिल्पा ने एक वीडियो में बताया था कि दशहरे के खास मौके पर उन्हें गिफ्ट में एप्पल वॉच मिली है। उनकी इस घड़ी की कीमत 50 हजार रुपए है।

811
Asianet Image

राज कुंद्रा से पहले शिल्पा शेट्टी का अफेयर अक्षय कुमार के साथ था। अक्षय ने शिल्पा के साथ शादी तक करने का वादा किया था। लेकिन इसी बीच शिल्पा को पता चल गया था कि अक्षय उन्हें धोखा दे रहे हैं। दरअसल उसी वक्त अक्षय का रवीना से भी अफेयर चल रहा था। 
 

911
Asianet Image

अक्षय की सच्चाई जानने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद शिल्पा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अक्षय ने उनका इस्तेमाल किया और मतलब निकलने के बाद उन्हें छोड़ दिया। हालांकि, अब दोनों में रिश्ते सामान्य हैं। अक्षय-शिल्पा ने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' (1994), 'इंसाफ' (1997), 'जानवर' (1999), 'धड़कन' (2000) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

1011
Asianet Image

शिल्पा ने 'आग' (1994), 'हथकड़ी' (1995), 'हिम्मत' (1996), 'औजार' (1997), 'धड़कन' (2000), 'रिश्ते' (2002), 'दस' (2005), 'लाइफ इन मेट्रो' (2007) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। वे आखिरी बार 2007 में आई फिल्म 'अपने' में नजर आईं थी। उन्होंने 2014 में एक फिल्म 'ढिश्कियाऊं' प्रोड्यूस की थी, जो फ्लॉप रही थी।

1111
Asianet Image

शिल्पा जल्द ही फिल्म 'निकम्मा' और 'हंगामा 2' में नजर आएंगी। ये दोनों फिल्में फिलहाल प्री-प्रोडक्शन में हैं। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories