- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 47 साल पहले अमिताभ के बंगले से भी कई गुना महंगा था 'रामायण', उस वक्त चुकाने पड़े थे करोड़ों
47 साल पहले अमिताभ के बंगले से भी कई गुना महंगा था 'रामायण', उस वक्त चुकाने पड़े थे करोड़ों
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा 74 साल के हो गए हैं। 9 दिसंबर, 1945 को पटना में जन्मे शत्रुघ्न सिन्हा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में 131 करोड़ की प्रॉपर्टी घोषित की थी। शत्रुघ्न ने मुंबई से लेकर पुणे, दिल्ली, गुरुग्राम और पटना तक 9 फ्लैट-बंगले खरीद रखे हैं। इनकी कुल कीमत 25.75 करोड़ रुपए है। इसके अलावा मुंबई के जुहू में बना इनका बंगला 'रामायण' है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। इस बंगले को शत्रुघ्न सिन्हा रेसिडेंशियल और ऑफिस दोनों तरह से इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने यह बंगला 47 साल पहले 1972 में खरीदा था और उस वक्त भी इसकी कीमत करोड़ों में थी।
| Updated : Dec 09 2019, 02:56 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
16
)
शादी से 8 साल पहले खरीदा था पहला घर : शत्रुघ्न सिन्हा ने पहला घर शादी के महज 8 साल पहले ही खरीदा था। बंगला खरीदने के 8 साल बाद 1980 में उन्होंने सोनाक्षी की मां पूनम से शादी की थी। जुहू के जेवीपीडी स्कीम में स्थित यह बंगला अमिताभ बच्चन के घर से भी कई गुना महंगा था। दरअसल, अमिताभ ने 18 फरवरी 1975 को जुहू में ही 'प्रतीक्षा' नाम का बंगला खरीदा था, जिसकी कीमत उस दौर में 8 लाख रुपए के आसपास थी, जबकि शत्रुघ्न के बंगले की कीमत उस दौर में भी करोड़ों में थी।
26
जब अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी ने तोड़ा था कुछ हिस्सा : जनवरी, 2018 में शत्रुघ्न सिन्हा के बंगले 'रामायण' में अवैध निर्माण के खिलाफ बीएमसी (मुंबई महानगरपालिका) ने एक्शन लिया था। आरोप था कि छत और ग्राउंड फ्लोर पर उन्होंने बिना इजाजत टॉयलेट और पूजा घर बनवाया था। इसके लिए उन्हें दो बार नोटिस भी जारी किया गया था। जवाब नहीं मिलने पर बीएमसी ने अवैध हिस्से को ढहा दिया था।
36
शत्रुघ्न सिन्हा के पास अलग-अलग शहरों में प्रॉपर्टी... रिपोर्ट्स के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा के पास पटना स्थित लव-कुश टॉवर में 1.25 करोड़ का फ्लैट है। वो इसे ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा उनके पास पुणे में 5 करोड़ का एक वेयरहाउस भी है। शत्रुघ्न ने 1989 में मुंबई के मढ आईलैंड में प्रॉपर्टी खरीदी थी, जिसकी कीमत 9.8 करोड़ रुपए है। वहीं, उनकी वाइफ पूनम ने साल 2004 में पुणे में 15 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी थी। इसके अलावा देहरादून में भी इनकी जमीन है, जिसकी कीमत 60 लाख रुपए है।
46
कारों के बेहद शौकीन हैं शत्रुघ्न सिन्हा : शत्रुघ्न सिन्हा कारों के शौकीन हैं। उनके कलेक्शन में 26 हजार रुपए की पुरानी एम्बेसडर से लेकर वाइफ पूनम द्वारा 2013 में खरीदी गई 57 लाख की मर्सडीज तक शामिल हैं। इसके अलावा उनके पास टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटा कैमरी, इनोवा, महिंद्रा स्कॉर्पियो, होंडा एकॉर्ड और होंडा सिटी जैसी कारें भी हैं।
56
शत्रुघ्न सिन्हा को इस फिल्म से मिली कामयाबी : 1971 में फिल्म 'मेरे अपने' से सफलता का स्वाद चखने वाले शत्रुघ्न इससे पहले कई फिल्मों में छोटी भूमिकाएं कर चुके थे। उनकी दूसरी सफल फिल्म 1973 में आई 'सबक' थी, जिसमें उनके साथ पूनम को कास्ट किया गया था, जो बाद में शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी बनीं।
66
इन प्रमुख फिल्मों में काम कर चुके शॉटगन : शत्रुघ्न को जहां उनकी अदाकारी के लिए जाना जाता है, वहीं बुलंद आवाज के कारण उनके कई डायलॉग्स भी खूब पॉपुलर हुए हैं। उन्होंने 'दोस्त', 'कालीचरण', 'विश्वनाथ', 'दोस्ताना', 'क्रान्ति', 'नरम गरम', 'आन' सहित कई फिल्मों में काम किया है।