- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- कभी शरमाते तो कभी मुस्कराते जब मिस्ट्री गर्ल को गले लगाता नजर आया शाहरुख खान का 22 साल का बेटा
कभी शरमाते तो कभी मुस्कराते जब मिस्ट्री गर्ल को गले लगाता नजर आया शाहरुख खान का 22 साल का बेटा
मुंबई. दुनियाभर में कोरोना वायरस को लेकर दहशत मची हुई है। रोज इस खतरनाक वायरस की चपेट में हजारों लोग आ रहे हैं और कइयों की मौत भी हो चुकी है। भारत में भी इस महामारी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि, सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बावजूद इसके आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियां, फोटोज और थ्रोबैक वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान के 22 साल के बेटे आर्यन खान की मिस्ट्री गर्ल के साथ कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैन्स इन फोटोज को देखकर काफी क्रेजी हो रहे हैं। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने अपने बेटे के लिए काफी चैंकाने देने वाली बात कही थी। फिलहाल, आर्यन फैमिली के साथ घर पर वक्त बिता रहे हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
वायरल हो रही आर्यन की इन फोटोज में वे मिस्ट्री गर्ल को गले लगाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे कभी शरमा रहे है तो तभी मुस्कराते नजर आ रहे हैं।
आर्यन ने यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से पढ़ाई की है। उन्होंने यहां से फिल्म मेकिंग और राइटिंग का कोर्स किया है।
22 साल के आर्यन को शाहरुख की हूबहू कॉपी कहा जाता है, खबर है कि वे जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं। इससे पहले आर्यन ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल से पढ़ाई की है।
आर्यन ने अपना डेब्यू किया है। उन्होंने फिल्म 'द लायन किंग' में सिंबा के लिए अपनी आवाज दी है। दर्शकों ने आर्यन की आवाज को बहुत पसंद किया है। कुछ का ये भी कहना है कि शाहरुख और आर्यन की आवाज एक जैसी है।
आर्यन के एक्टिंग डेब्यू की बात करें तो शाहरुख का कहना है कि उनका बेटा फिल्म मेकिंग में अपना करियर बनाना चाहता है। खबर है कि वे बेटे को हॉलीवुड में लॉन्च करना चाहते हैं।
आर्यन अपने आप को फिट भी रखते हैं। उनमें एक सुपरस्टार के सारे गुण नजर हैं। कहा तो ये जाता है कि आर्यन जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री ले सकते हैं। और करन जौहर उनको लॉन्च कर सकते हैं।
शाहरुख ने अपने बेटे के अफेयर को लेकर एक बार कहा था- मैंने कभी भी बच्चों से उनके पर्सनल रिश्तों खासकर डेटिंग के बारे में सवाल नहीं किया और तब तक पूछूंगा भी नहीं जब तक वे खुद न बताना चाहें। हो सकता है गौरी को पता हो कि वह किसे डेट कर रहा है।
आर्यन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट पापा की फिल्म कभी खुशी कभी गम से बॉलीवुड में कदम रखा था।