- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- व्हाइट टॉप, गोल्ड चैन पहने जीभ चिढ़ाती नजर आई शाहरुख खान की बेटी, खुले बालों में दिखी खूबसूरत
व्हाइट टॉप, गोल्ड चैन पहने जीभ चिढ़ाती नजर आई शाहरुख खान की बेटी, खुले बालों में दिखी खूबसूरत
मुंबई. शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में सुहाना व्हाइट टॉप, गोल्ड की चैन पहने जीभ चिढ़ाती नजर आ रही हैं। सुहाना खुले बालों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। जीभ चिढ़ाते हुए सुहाना मस्ती के मूड में भी दिख रही है। सुहाना की इस फोटो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बता दें कि सुहाना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रही हैं। शाहरुख खान की बिटिया वापस लंदन चली गई हैं। सुहाना अपनी पढ़ाई लंदन यूनिवर्सिटी में पूरी कर रही हैं।
| Updated : Feb 05 2022, 03:26 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
17
)
सुहाना लंदन में हायर एजुकेशन की पढ़ाई कर रही है। सुहाना को डांसिंग और स्पोर्ट्स बेहद पसंद है। वो स्कूल के कई स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होती रही हैं। पापा शाहरुख चाहते हैं कि वो अच्छी डांसर बनकर दुनियाभर में उनका नाम रोशन करें।
27
सुहाना, पापा शाहरुख की तरह ही एक्टिंग फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती है। वे स्कूल में भी कई प्लेज में हिस्सा लेती आई हैं। सुहाना, पापा के काफी करीब हैं।
37
शाहरुख ने एक बार करन जौहर के शो 'कॉफी विद करन' में बेटी के सवाल पर कहा था, "यदि कोई लड़का मेरी बेटी के लिप्स पर किस करेगा तो मैं उसका होंठ उखाड़ कर फेंक दूंगा।"
47
कुछ साल पहले शाहरुख खान ने फेमस मैगजीन 'फेमिना' को दिए इंटरव्यू में कहा था कि बेटी सुहाना को जो लड़के डेट करना चाहता हैं, उनके लिए उन्होंने कुछ शर्तें बनाई है। शाहरुख ने ये भी कहा था कि वो चाहते हैं कि उनकी बेटी की लाइफ में एक अच्छा शख्स आए।
57
अगस्त 2018 में 18 साल की सुहाना ने मैगजीन कवर पर डेब्यू किया था। वे ग्लैमर मैगजीन वोग के फ्रंट पेज पर ग्लैमरस अवतार में दिखाई दी थीं। खुद शाहरुख ने मैगजीन का कवर पेज लॉन्च किया था।
67
इस मौके की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा था, "दोबारा बेटी को अपने हाथों उठा रहा हूं, थैंक्स वोग।" शूट के हर मूमेंट पर किंग खान की नजर थी, जबकि वे स्टूडियों में नहीं थे।
77
सुहाना का शूट करने वाले फेमस फैशन फोटोग्राफर एरिकोस एंड्रयू ने एक इंटरव्यू में बताया था, "ये शूट ऐसा लग रहा था, जैसे ये परिवार का मामला हो। सुहाना की मां गौरी स्टूडियों मे मौजूद थीं और पूरे टाइम शाहरुख के साथ वीडियो कॉल पर थीं। इस तरह से शाहरुख वहां न होते हुए भी उपस्थित थे।"