MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • कभी किराए के एक छोटे से घर में रहते थे शाहरुख, आज 200 करोड़ के इस बंगले के हैं मालिक, Photos

कभी किराए के एक छोटे से घर में रहते थे शाहरुख, आज 200 करोड़ के इस बंगले के हैं मालिक, Photos

मुंबई. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (shahrukh khan) 55 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था। कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने वाले शाहरुख ने करियर की शुरुआत में बेहद संघर्ष किया। शाहरुख ने 28 साल पहले फिल्म दीवाना से करियर की शुरुआत की थी। ये बात और है कि उन्होंने दीवाना से पहले हेमा मालिनी की फिल्म दिल आशना है की शूटिंग पूरी कर दी थी। लेकिन इस फिल्म से पहले दीवाना रिलीज हुई और वे स्टार बन गए। वैसे, शाहरुख जब मुंबई आए तो उनके पास सिर छुपाने की जगह तक नहीं थी। ऐसे में फिल्म प्रोड्यूसर और एक्टर विवेक वासवानी ने उन्हें अपने घर में पनाह दी थी और काफी दिनों तक शाहरुख उनके घर पर ही टिके रहे। इसके बाद वे किराए के घर में रहे। बात आज की करें तो उनके पास खुद का 200 करोड़ का लग्जीरियस बंगला है, जिसका नाम मन्नत है।

Asianet News Hindi | Updated : Nov 06 2020, 11:14 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

मुंबई में अमृत शाहरुख का पहला घर है जहां वो अपनी पत्नी गौरी के साथ रहा करते थे। हालांकि जब शाहरुख के पास पैसे आ गए तो वो यहां से शिफ्ट हो गए थे। शाहरुख को उस घर से बेहद लगाव था। इसके बाद उन्होंने मन्नत खरीदा था। 

28
Asianet Image

शाहरुख ने मन्नत 1995 में 13.32 करोड़ रुपये में खरीदा था। आज इसकी कीमत करीब 200 करोड़ रुपए हैं। पूरी तरह व्हाइट मार्बल से बने इस बंगले को शाहरुख ने भाई खोरशेद भानू संजना ट्रस्ट से लीज पर खरीदा था।

38
Asianet Image

शाहरुख खान 6000 स्क्वेयर फीट में फैले इस बगंले में पत्नी गौरी और तीनों बच्चों के साथ रहते हैं।

48
Asianet Image

इसमें पांच बेडरूम हैं। मल्टीपल लिविंग एरिया, एक जिम और लाइब्रेरी है। मन्नत में फैमिली के प्राइवेट अपार्टमेंट्स हैं।

58
Asianet Image

इसका इंटीरियर खुद पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। इसे डिजाइन करने में गौरी को चार साल से भी ज्यादा समय लगा।

68
Asianet Image

चार साल तक चले इसके रिनोवेशन के बाद इसे मन्नत नाम दिया गया। मुंबई स्थित फकीह एंड एसोसिएट्स ने 6000 वर्ग फीट के इस बंगले को संवारा है।

78
Asianet Image

मन्नत को बनाते समय ही इंटीरियर को क्लासिक लुक दिया गया। घर का दरवाजा खोलते ही आपको क्लासिक बंगला देखने को मिलता है। इसकी सेटिंग ड्रामेटिक और मूड़ी है।

88
Asianet Image

यह बंगला कभी 'विला विएना' के नाम से जाना जाता था। इस बंगले के मालिक मुंबई की आर्ट दुनिया में एक बड़ा नाम रखने वाले गुजरात के पारसी किकू गांधी थे।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories