MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • 2 साल से फिल्मों के लिए तरस रहे शाहरुख को मिले 100 करोड़! जानें कितनी फीस चार्ज करते हैं ये 13 एक्टर्स

2 साल से फिल्मों के लिए तरस रहे शाहरुख को मिले 100 करोड़! जानें कितनी फीस चार्ज करते हैं ये 13 एक्टर्स

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख (Shahrukh Khan) आखिरी बार दिसंबर, 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। हालांकि, उनकी ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। जीरो के फ्लॉप होने के बाद अब शाहरुख फिल्म 'पठान' (Pathan) से कमबैक करने जा रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म काफी बड़े बजट पर तैयार हो रही है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए शाहरुख ने अब तक की सबसे तगड़ी फीस चार्ज की है। एक न्यूज पोर्टल ने दावा किया है कि शाहरुख ने इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए फीस ली है। अगर ऐसा हुआ तो ये शाहरुख की किसी भी फिल्म के लिए अब तक की सबसे महंगी फीस होगी। वैसे, बॉलीवुड एक्टर्स की बात करें तो फिलहाल सबसे महंगे एक्टर अक्षय कुमार और सलमान खान हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं बॉलीवुड के 13 एक्टर्स की फीस के बारे में।    (सोर्स : medium.com)   

Asianet News Hindi | Updated : Mar 25 2021, 05:49 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
113
Asianet Image

अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने कुछ महीनों पहले 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दुनिया के 100 सेलेब्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार इकलौते भारतीय एक्टर हैं, जो 52वें नंबर पर हैं। उन्होंने 2020 की सूची में कुल 48.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 356 करोड़ रुपए की कमाई है।

213
Asianet Image

सलमान खान बॉलीवुड के दूसरे सबसे महंगे और बिजी एक्टर हैं। सलमान खान फिलहाल रियलिटी शो बिग बॉस में बिजी हैं। उनकी फिल्में राधे, किक 2 और कभी ईद कभी दिवाली जल्द ही रिलीज होंगी।

313
Asianet Image

आमिर खान की आखिरी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' बुरी तरह फ्लॉप रही थी। अब आमिर जल्द ही फिल्म लालसिंह चड्ढा में नजर आएंगे, जो हॉलीवुड मूवी 'फॉरेस्ट गम्प' का रीमेक है। 

413
Asianet Image

ऋतिक रोशन आखिरी बार 2019 में आई फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे। इसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी थे। फिल्म के एक्शन सीन्स को काफी पसंद किया गया था। 

513
Asianet Image

रणबीर कपूर आखिरी बार फिल्म 'संजू' में नजर आए थे। अब वो जल्द ही आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र में दिखेंगे। इसके अलावा वो वाणी कपूर के साथ शमशेरा में भी नजर आएंगे। 

613
Asianet Image

अजय देवगन आखिरी बार तान्हाजी में नजर आए थे। इसमें उनके साथ पत्नी काजोल ने भी काम किया था। अजय जल्द ही भुज, सूर्यवंशी और मैदान जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। 

713
Asianet Image

जॉन अब्राहम की फिल्म मुंबई सागा हाल ही में रिलीज हुई है। उनकी आने वाली फिल्मों में सत्यमेव जयते 2, सरदार एंड ग्रैंडसन और पठान हैं। 

813
Asianet Image

रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म गली ब्वॉय में नजर आए थे। उनकी फिल्म 83 रिलीज को तैयार है, जो अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा वो सूर्यवंशी और जयेशभाई जोरदार में भी काम कर रहे हैं।

913
Asianet Image

शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म 'कबीर सिंह' में नजर आए थे। अगले साल उनकी फिल्में जर्सी और योद्धा रिलीज होंगी। 

1013
Asianet Image

टाइगर श्रॉफ आखिरी बार बागी 3 में नजर आए थे। अगले साल टाइगर रैम्बो, हीरोपंती 2 और गणपत जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। 

1113
Asianet Image

आयुष्मान खुराना आखिरी बार फिल्म गुलाबो सिताबो में नजर आए थे। अगले साल उनकी फिल्में चंडीगढ़ करे आशिकी और आगरा का डाबरा जैसी फिल्मों में दिखेंगे।

1213
Asianet Image

कार्तिक आर्यन आखिरी बार सारा अली खान के साथ फिल्म 'लव आज कल 2' में नजर आए थे। अगले साल उनकी भूलभुलैया 2, दोस्ताना 2 और धमाका जैसी फिल्में रिलीज होंगी। 

1313
Asianet Image

राजकुमार राव हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रूही में नजर आए। वो जल्द ही बधाई 2 में नजर आने वाले हैं।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories