MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • 13 साल की उम्र में ही सरोज खान ने कबूल लिया था इस्लाम धर्म, 30 साल बड़े शख्स संग पढ़ा था निकाह

13 साल की उम्र में ही सरोज खान ने कबूल लिया था इस्लाम धर्म, 30 साल बड़े शख्स संग पढ़ा था निकाह

मुंबई. बी-टाउन में पिछले कुछ समय से बुरी खबरें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ऋषि कपूर, इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत और अब कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। शुक्रवार को देर रात कार्डियक अरेस्ट के चलते 71 साल की उम्र में सरोज दुनिया को अलविदा कह गईं। उन्होंने अपने सिनेमाई करियर में 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया। सरोज की अपने डांस के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। उनकी लाइफ काफी विवादित रही है। उन्होंने 13 साल की उम्र में इस्लाम धर्म को कबूल कर लिया था।   
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 03 2020, 08:49 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

सरोज खान ने करीब 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया है। कम ही लोगों को पता है कि सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल है। सरोज के पिता का नाम किशनचंद सद्धू सिंह और मां का नाम नोनी सद्धू सिंह है। विभाजन के बाद सरोज खान का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया था। सरोज ने महज 3 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। 
 

26
Asianet Image

सरोज की पहली फिल्म 'नजराना' थी। इसमें उन्होंने श्यामा नाम की बच्ची का किरदार निभाया था। 50 के दशक में सरोज ने बतौर बैकग्राउंड डांसर काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कोरियोग्राफर बी.सोहनलाल के साथ ट्रेनिंग ली। 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'गीता मेरा नाम' से सरोज एक स्वतंत्र कोरियोग्राफर की तरह जुड़ीं। हालांकि, उनके काम को काफी समय बाद पहचान मिली। 
 

36
Asianet Image

सरोज खान की मुख्य फिल्मों में 'मिस्टर इंडिया', 'नगीना', 'चांदनी', 'तेजाब', 'थानेदार' और 'बेटा' है। सरोज ने अपने पहले मास्टर बी. सोहनलाल से शादी की थी। दोनों की उम्र में 30 साल का फासला था। शादी के वक्त सरोज की उम्र 13 साल थी। इस्लाम धर्म कबूल कर उन्होंने 43 साल के बी. सोहनलाल से शादी की। सोहनलाल की ये दूसरी शादी थी। 

46
Asianet Image

पहली शादी से सोहनलाल के चार बच्चे थे। सरोज खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'वो उन दिनों स्कूल में पढ़ती थीं तभी एक दिन उनके डांस मास्टर सोहनलाल ने गले में काला धागा बांध दिया था और उनकी शादी हो गई थी।' एक टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू में सरोज खान ने बताया था कि 'उन्होंने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म कबूल किया था। उस वक्त उनसे कई लोगों ने पूछा कि उन पर कोई दबाव तो नहीं है लेकिन ऐसा नहीं था। कोरियोग्राफर का मानना था कि उन्हें इस्लाम धर्म से प्रेरणा मिलती थी।'

56
Asianet Image

सरोज से शादी के वक्त सोहनलाल ने अपनी पहली शादी की बात नहीं बताई थी। 1963 में सरोज खान के बेटे राजू खान का जन्म हुआ तब उन्हें सोहनलाल की शादीशुदा जिंदगी के बारे में बता चला। 1965 में सरोज ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया लेकिन 8 महीने बाद ही मौत हो गई।

66
Asianet Image

बच्चों के जन्म के बाद सोहनलाल ने उन्हें अपना नाम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच दूरियां आ गईं। सरोज की एक बेटी कुकु भी हैं। सरोज ने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही की है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories