MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • जब सरोज खान ने शाहरुख को डंडा मार-मारकर सिखाया था डांस, कोरियोग्राफर ने किया था खुलासा

जब सरोज खान ने शाहरुख को डंडा मार-मारकर सिखाया था डांस, कोरियोग्राफर ने किया था खुलासा

मुंबई. सिनेमा जगत से बुरी खबरें थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार यानी की 3 जुलाई को सरोज खान का निधन हो गया है। उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से बताई जा रही है। हालांकि, इससे पहले उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी तो 17 जून को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वहां पर उनका कोरोना का टेस्ट भी किया गया था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। गुरुवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और देर रात में ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऐसे में बॉलीवुड में शोक की लहर है। तमाम स्टार्स सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं। सरोज खान ने इंडस्ट्री में केवल माधुरी, ऐश्वर्या जैसी एक्ट्रसेस को ही नहीं बल्कि मेल एक्टर को भी डांस सिखाया है और अपनी उंगलियों पर नचाया है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 03 2020, 11:31 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

सरोज खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने शाहरुख खान को डंडे मार-मार कर डांस सिखाया था। ये बात शायद ही किसी को पता हो शाहरुख का बहुचर्चित सॉन्ग 'ये काली-काली आंखें' को सरोज खान ने ही कोरियोग्राफ किया था। इस गाने में शाहरुख के साथ काजोल ने भी डांस स्टेप्स किए थे। 'ये काली-काली आंखें' फिल्म 'बाजीगर' का सॉन्ग था। इसके 22 साल पूरे होने पर शूटिंग के कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए थे। 
 

25
Asianet Image

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन स्टारर फिल्म 'मोहरा' तो आज भी लगभग लोगों को याद है। ये उस वक्त की सुपरहिट फिल्म थी। इसमें रवीना टंडन और अक्षय कुमार का गाना 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' हिट रहा था और लोगों ने भी इसे खूब पसंद किया था। इसे सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। 
 

35
Asianet Image

गोविंदा और सरोज खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। गोविंदा के कई फिल्मों के गाने सरोज खान ने ही कोरियोग्राफ किए हैं। जैसे, अनील कपूर और गोविंदा की फिल्म 'दीवाना मस्ताना', 'इज्जतदार', 'अलबेला', 'कुंवारा'। गोविंदा शुरू से ही अपने डांस के लिए जाने जाते हैं। उनके डांस और अदाकारी का तो आज भी हर कोई दीवाना है।

45
Asianet Image

सैफ अली खान को करियर के शुरुआती दिनों में बहुत कम लोग ही जानते थे। लेकिन, सरोज खान द्वारा कोरियोग्राफ किए गए एक गाने ने उनकी किस्मत ही बदल दी थी। वो सॉन्ग 'ओले-ओले' था। 

55
Asianet Image

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का बहुचर्चित सॉन्ग 'तम्मा-तम्मा' 1990 में आई फिल्म 'थानेदार' का था और इसने आते ही धूम मचा दी थी। इस सॉन्ग पर संजय दत्त को नचाने वाली भी सरोज खान ही थीं।

गौरतलब है कि सरोज खान माधुरी दीक्षित की डांस गुरू थीं। उन्होंने 'तेजाब' फिल्म का गाना 'एक दो तीन' को कोरियोग्राफ किया था। इस सॉन्ग ने माधुरी की किस्मत ही बदल दी थी। इसके साथ ही इंडस्ट्री में सरोज ने सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय, श्रीदेवी और करीना कपूर जैसी एक्ट्रसेस को भी डांस सिखा चुकी हैं। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories