- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जब सरोज खान ने करीना कपूर को सबके सामने लगाई थी फटकार, बोलीं-'ऐ लड़की कमर हिला'
जब सरोज खान ने करीना कपूर को सबके सामने लगाई थी फटकार, बोलीं-'ऐ लड़की कमर हिला'
मुंबई. कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार को देर रात कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में निधन हो गया। सांस लेने में शिकायत के बाद वो 17 जून से बांद्रा में गुरु नानक हॉस्पिटल में एडमिट थीं। अस्पताल में ही उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। सरोज 71 साल की थीं। उनके जाने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है। तमाम स्टार्स उनकी मौत पर दुख जता रहे हैं। ऐसे उनके बारे में बता रहे हैं कि वो रियल लाइफ में सख्त मिजाज की थीं। वो सेलेब्स को डांस सिखाते समय किसी को भी नहीं छोड़ती थीं। यहां तक एक बार तो उन्होंने करीना कपूर तक को सबके सामने फटकार लगा दी थी।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
सरोज खान से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा करीना कपूर ने एक बार बताया था कि करियर की शुरुआत में किस तरह सही से डांस ना कर पाने की वजह से उन्हें सरोज खान की डांट सुननी पड़ी थी। एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि सरोज खान को इंप्रेस करना बेहद मुश्किल है। करीना सरोज खान के डर से शानदार डांस करना सीख गई थीं, वो अपने घर के बाथरूम में बंद होकर प्रैक्टिस किया करती थीं।
करीना कपूर एक वक्त पर किसी डांस शो की जज थीं। वहीं, इसी दौरान एक खास एपिसोड में सरोज खान भी पहुंची थीं। सरोज खान के बारे में बोलते हुए करीना ने एक किस्सा बताया जब डांस नहीं कर पाने की वजह से उन्हें डांट खानी पड़ी थी।
एक्ट्रेस ने बताया था कि सरोज खान उन्हें कहा करती थीं, 'ऐ लड़की, कमर हिला... रात के एक बज रहे हैं, क्या कर रही है?' उस दौरान वो बेहद डर जाती थीं कि मास्टर जी की डांट खानी पड़ेगी।
इसी शो पर करीना कपूर ने बताया कि 'जब वो फिल्म 'रेफ्यूजी' की शूटिंग कर रही थीं तब उन्हें डांस करना नहीं आता था तो कोरियोग्राफर ने एक्ट्रेस से जवाब में कहा था कि अगर तुम्हें डांस करना नहीं आता है, हाथ-पैर चलाने नहीं आते हैं तो तुम्हें चेहरे से डांस करना होगा'।
करीना कपूर ने बताया कि 'उनके द्वारा बताए गए चेहरे के एक्सप्रेशन को सीखने के लिए वो खुद को बाथरूम में बंद कर लिया करती थीं और वहीं पर रहकर एक्सप्रेशन की प्रैक्टिस किया करती थी'।
इतना ही नहीं, सरोज खान की डांट और फटकार से शाहरुख खान तक नहीं बच पाए हैं। कोरियोग्राफर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने शाहरुख खान को डंडे मार-मार कर डांस सिखाया था।