MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • अक्षय कुमार ने नहीं किया सपोर्ट तो भड़के संजय राउत, बोले-क्या ये शहर सिर्फ पैसा कमाने के लिए है?

अक्षय कुमार ने नहीं किया सपोर्ट तो भड़के संजय राउत, बोले-क्या ये शहर सिर्फ पैसा कमाने के लिए है?

मुंबई। कंगना रनोट (Kangana Ranaut) ने हाल ही में मुंबई की तुलना पीओके (POK) से कर दी थी, जिसे लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी बीच, शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने इस मामले में चुप्पी साधे रहने पर अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को आड़े हाथों लिया है। राउत ने पार्टी के मुख्य पत्र 'सामना' में अक्षय कुमार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि क्या मुंबई सिर्फ पैसा कमाने के लिए है?

Asianet News Hindi | Published : Sep 13 2020, 01:43 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

राउत ने लिखा कि जब कंगना ने मुंबई की तुलना पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) से की तो अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स को सामने आकर इसका विरोध करना चाहिए था कि कंगना की राय पूरी फिल्म इंडस्ट्री की राय नहीं है।

27
Asianet Image

राउत ने आगे लिखा, मुंबई ने उन्हें और सभी को बहुत कुछ दिया है। दुनियाभर के रईसों के घर मुंबई में हैं। लेकिन जब इस शहर का अपमान किया जाता है तो सब के सब गर्दन नीची कर बैठ जाते हैं।

37
Asianet Image

बता दें कि बीएमसी द्वारा अपना ऑफिस तोड़े जाने के बाद कंगना रनोट ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा था। कंगना ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था, उद्धव ठाकरे तूने आज मेरा घर गिराया है, कल तेरा घमंड टूटेगा। ये वक्त का पहिया है, एक जैसा नहीं रहता। कंगना की इस भाषा पर राउत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

47
Asianet Image

राउत ने लिखा कि एक नटी (एक्ट्रेस) मुंबई में बैठकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के लिए तू-तड़ाक वाली भाषा का इस्तेमाल करती है। लेकिन प्रदेश की जनता कोई रिएक्शन नहीं देती है। ये कैसी एकतरफा आजादी है।

57
Asianet Image

राउत ने आगे लिखा, जब कंगना के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलता है तो वह ड्रामा करने लगती है। इसे राम मंदिर बताने लगती है। उसने यह अवैध निर्माण उसी के द्वारा घोषित (पीओके) पाकिस्तान में किया था।

67
Asianet Image

संजय राउत ने कहा, पहले मुंबई को पाकिस्तान बताती है और जब उसी पाकिस्तान में गैरकानूनी तरीके से हुए निर्माण पर सर्जिकल स्ट्राइक होती है तो छाती पीटती है। पूरी फिल्म इंडस्ट्री को न सही, लेकिन आधी इंडस्ट्री को तो मुंबई के अपमान के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए थी।

77
Asianet Image

राउत के मुताबिक, मुंबई को बाहरी लोगों का ग्रहण लग गया है। मुंबई को पाकिस्तान कहा गया। फिर जब मुंबई का अपमान करने वाली नॉटी के अवैध निर्माण पर बीएमसी एक्टशन लेती है तो वह इसे बाबर बताने लगती है। मुंबई को पाकिस्तान और बाबर कहने वालों के पीछे महाराष्ट्र की भारतीय जनता पार्टी सपोर्ट कर रही है। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories