- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- आखिर क्यों इस फिल्म का क्लाइमेक्स बदलवाना चाहते थे सलमान खान, 1 बात को लेकर भड़क गए डायरेक्टर पर
आखिर क्यों इस फिल्म का क्लाइमेक्स बदलवाना चाहते थे सलमान खान, 1 बात को लेकर भड़क गए डायरेक्टर पर
मुंबई. सलमान खान (Salman Khan), ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म हम दिल दे चुके सनम (Film Hum Dil De Chuke Sanam) की रिलीज को 22 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 18 जून,1999 को रिलीज हुई थी। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की यह फिल्म 16 करोड़ के बजट में बनी। इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस का धमाल मचाया था और करीब 52 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसमें सलमान और ऐश्वर्या की कैमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते है कि सलमान को इसका क्लाइमेक्स पसंद नहीं था। नीचे पढ़े आखिर कैसा क्लाइमेक्स चाहते थे सलमान खान और क्यों वे डायरेक्टर पर भड़क गए थे...
| Published : Jun 18 2021, 04:31 PM IST / Updated: Jun 18 2021, 05:59 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
फिल्म 'हम दिल दे चुक सनम' में भले ही सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ी को पसंद किया, लेकिन फिल्म के क्लाइमेक्स से सलमान खुश नहीं थे, बल्कि वह फिल्म की दूसरा एंड चाहते थे और इसकी चर्चा उन्होंने संजय लीला भंसाली से भी की थी।
फिल्म के क्लाइमेक्स में दिखाया गया है कि ऐश्वर्या अपने अजय देवगन (पति) के पास लौट जाती हैं, क्योंकि उन्हें अहसास होता है कि वह पति से प्यार करती हैं और उन्होंने ने ही रिश्तों का अहमियत उन्हें समझाई थी। सलमान (समीर) के लिए उनकी फीलिंग्स बदल गई हैं।
सलमान ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह फिल्म की एंडिंग से सहमत नहीं थे। वो चाहते थे कि ऐश्वर्या को अपने पति को छोड़ देना चाहिए था और उस लड़के के साथ चले जाना चाहिए था, जिससे वो प्यार करती थीं।
कहा जाता है कि इसी फिल्म के क्लाइमेक्स की वजह से संजय लीला भंसाली से काफी समय तक नाराज भी थे। इतना ही नहीं दोनों ने काफी वक्त साथ काम भी नहीं किया था।
फिल्म की शूटिंग और रिलीज होने के बाद तक सलमान खान और ऐश्वर्या राय का अफेयर सुर्खियों में रहा था। बताया जाता है कि ऐश्वर्या ने बाद में सलमान को झगड़ों और बुरी आदतों की वजह से छोड़ दिया था।
खबरों की मानें तो सलमान उस समय ऐश्वर्या के प्यार में पागल थे और उनसे शादी करना चाहते थे। लेकिन ये वो समय था जब ऐश्वर्या अपने करियर के पीक पर थी और शादी के बंधन में नहीं बंधना चाहती थी।
हालांकि, 2 साल की डेटिंग के बाद दोनों के बीच रिश्ता खत्म हो गया। आज बच्चन बहू सलमान को देखना तक पसंद नहीं करती है और न ही उन्हें उनके बारे में बात करना पसंद है।
ऐश्वर्या राय ने खुद दावा किया था कि उनके और सलमान के ब्रेकअप की सबसे बड़ी वजह उनका वायलेंट बिहैवियर और फिजिकल अब्यूज था।
उन्होंने कहा था- मैं उस वक्त अभिषेक बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक हर बड़े एक्टर के साथ काम कर रही थी और इनके साथ जुड़ी थी। यहां तक कि सलमान ने कई बार मेरे साथ मारपीट की। बावजूद इसके मैं काम पर ऐसे जाती थी, जैसे कुछ हुआ ही न हो।
बात वर्कफ्रंट की करें तो हाल ही में सलमान खान की फिल्म राधे रिलीज हुई। इसके अलावा वे टाइगर 3 की शूटिंग जल्द ही शुरू करने वाले है। वे अंतिम और कभी ईद कभी दिवाली में भी नजर आएंगे। ऐश्वर्या, मणि रत्नम की फिल्म Ponniyin Selvan में काम कर रही हैं।