- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- बढ़ी दाढ़ी, चेहरे पर टेंशन और नंगे पैर बारिश में ट्रैक्टर चलाते दिखे सलमान, अब शुरू किया ये काम
बढ़ी दाढ़ी, चेहरे पर टेंशन और नंगे पैर बारिश में ट्रैक्टर चलाते दिखे सलमान, अब शुरू किया ये काम
मुंबई. सरकार ने लोगों की जरूरतों और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बावजूद इसके आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी आवश्यकता के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज, वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपने फॉर्महाउस पर खेती करने के लिए ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो को देखकर फैन्स बहुत ज्यादा क्रेजी हो गए हैं तो वहीं कुछ यूजर्स उनपर भड़ास भी निकाल रहे हैं। कइयों ने कहा कि वे ये सब करके अपनी इमेज सुधारना चाहते हैं। वैसे, आपको बता दें कि सलमान जल्दी ही कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के नए सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे। इस बार शो की थीम जंगल है और इसकी शूटिंग उनके फॉर्महाउस पर होगी।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
सलमान पिछले 142 दिन से अपने फॉर्महाउस पर रह रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से वे अपने माता-पिता से भी मिलने नहीं जा पा रहे हैं।
सामने आए वीडियो में सलमान बढ़ी दाढ़ी, चेहरे पर टेंशन और नंंगे पैर नजर आए। उन्होंने पिंक कलर की टी-शर्ट और ब्लैक कलर की शॉर्ट्स पहनी हुई है।
सलमान कभी बारिश में ट्रैक्टर चलाकर खेत जोतते नजर आ रहे हैं तो कभी नीचे उतरकर खेत का जायजा लेते दिख रहे हैं। वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा- Farminggg.
इससे पहले सलमान ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वे खेत में बैठे हुए थे और उनके पूरे शरीर पर गीली मिट्टी लगी हुई थी। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा था- सारे किसानों को सलाम।
सलमान का वीडियो देखकर जहां कुछ फैन्स उनकी तारीफ कर रहे है तो कुछ उनपर भड़ास भी निकाल रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या तरीका चुना है अपनी इमेज बदलने का पर ये सब बेकार है क्योंकि ऊपर बैठा भगवान, अल्लाह, वाहेगुरु और महादेव सब देख रहा और उसकी लाठी बे आवाज होती है पता है ना तुझे। एक ने लिखा- भाई अब कौन सा फुटपाथ दिख गया। एक बोला- दिखावा कर रहा है। इसी तरह अन्य लोगों ने भी भद्दे कमेंट्स किए।
बता दें कि सलमान जल्दी ही अपनी फिल्म राधे की बचे हुए हिस्से की शूटिंग शुरू करेंगे। ये शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो में होगी।
इसके अलावा वे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के नए सीजन को भी होस्ट करते नजर आएंगे।
सलमान के इस वीडियो पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कमेंट किया है। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- सलमान खान ने यह वीडियो हालांकि अपने आनंद के लिए बनाया है। फिर भी इससे भारत के नौजवानों में खेती के प्रति नया उत्साह पैदा हो सकता है। देश में खेती करने से कतराने का एक नया ट्रेंड चल रहा है। वैसे में, धोनी और सलमान के किसानी वीडियो ट्रेंड को भी पलट सकते हैं।