- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- एक ही फ्रेम में दिखा खान परिवार, बेबी बंप फ्लॉन्ट करतीं नजर आईं सलमान खान की बहन
एक ही फ्रेम में दिखा खान परिवार, बेबी बंप फ्लॉन्ट करतीं नजर आईं सलमान खान की बहन
मुंबई. नवंबर का महीना सलमान खान की फैमिली के लिए खास होता है। इस महीने में उनकी छोटी अर्पिता खान की शादी की सालगिरह होती है। वहीं, उनके पेरेंट्स की भी शादी की सालगिरह होती है। इतना ही नहीं भाई के पिता सलीम खान और सौतेली मां हेलन का जन्मदिन भी इसी महीने में आता। ये सभी खास दिन खान फैमिली ने बड़े ही धूमधाम से मनाए। सलमान की छोटी बहन अर्पिता ने इन सभी खास दिनों को बेहतर बनाने के लिए सभी फ्रेंड्स को थैंक्स कहा है। अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है, जिसमें पूरी खान फैमिली एक ही फ्रेम में नजर आ रही है। फोटो में सलीम के दोनों दामाद आयुष शर्मा और अतुल अग्निहोत्री, बेटे सलमान, अरबाज, सोहेल, बेटियां अर्पिता-अलवीरा नजर आ रहे हैं। इनके अलावा सलीम की दोनों पत्नी सलमा और हेलन भी दिख रही है। इस फोटो पर अर्पिता ने कैप्शन लिखा- Thankful, Grateful , Blessed। एक अन्य फोटो में सलीम खान अपने नाती-पोतों और बहू के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो अर्पिता का बेटा आहिल उन्हें किस करता दिख रहा हैं।
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
15

सलमान खान की बहन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खान फैमिली की फोटो।
25
पत्नी, बहू, बेटों, बेटियां और नाती-पोतों के साथ सलीम खान।
35
बेटी अर्पिता और दामाद आयुष के साथ सलीम-सलमा।
45
बेटों और बेटियों के साथ सलीम खान।
55
भाई, बहन और बहनोई के साथ सलमान खान।