- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जब माधुरी, ऐश्वर्या को नचाने वालीं सरोज खान पर भड़क उठे थे सलमान, उनके लिए कह दी थी ये बात
जब माधुरी, ऐश्वर्या को नचाने वालीं सरोज खान पर भड़क उठे थे सलमान, उनके लिए कह दी थी ये बात
मुंबई। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का गुरुवार रात 71 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं। वे कई दिन से सांस लेने में तकलीफ के कारण बांद्रा के हॉस्पिटल में भर्ती थीं। शुक्रवार सुबह उन्हें मलाड स्थित क्रब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सरोज खान ने श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित से लेकर ऐश्वर्या राय तक कई एक्ट्रेसेस को नचाया। सरोज खान 80 और 90 के दशक में काफी मशहूर थीं और लगभग हर फिल्म में गाने कोरियोग्राफ करती थीं। हालांकि एक फिल्म के दौरान सलमान, सरोज खान पर भड़क उठे थे।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
सरोज खान ने करियर की शुरूआत बतौर बैकग्राउंड डांसर की थी। इसके बाद अपनी मेहनत से उन्होंने इंडस्ट्री में एक जानी-मानी कोरियोग्राफर के रूप में पहचान बनाई। इसी दौरान, सलमान और आमिर खान की फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के लिए भी सरोज खान ने कोरियोग्राफी की थी। हालांकि इस फिल्म के दौरान सरोज खान के साथ कुछ ऐसा हुआ था, जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी।
दरअसल, सरोज खान जब फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के गाने 'ये चांद और ये दूरी' कोरियोग्राफ कर रही थीं, तब सलमान खान उन पर भड़क गए थे। सलमान को शूटिंग के दौरान ऐसा लगा कि सरोज खान आमिर को उनसे ज्यादा अच्छे स्टेप्स सिखा रही हैं।
बस, सलमान इसी बात पर भड़क गए और उन्होंने सरोज खान को खूब खरी-खोटी सुनाई। यहां तक कि सलमान ने सरोज खान से कहा कि जब मैं सुपरस्टार बन जाऊंगा तो तुम्हारे साथ कभी काम नहीं करूंगा।
सरोज खान ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू के दौरान यह किस्सा शेयर किया था। उन्होंने कहा था, मैं गाने की सिचुएशन के हिसाब से सलमान को स्टेप्स सिखा रही थी। डायरेक्टर ने मुझे किरदारों के बारे में जो बताया था, मैंने वैसे ही स्टेप्स सभी के लिए तैयार किए थे।
सरोज खान के मुताबिक, जब सलमान ने मुझसे कहा कि वो मेरे साथ कभी काम नहीं करेगा तो मैंने उससे कह दिया कि रोटी अल्लाह देता है। अगर मुझमें हुनर होगा तो तुम नहीं कोई और मेरे साथ काम कर लेगा। हालांकि कुछ दिनों पहले जब सरोज खान परेशान थीं तब सलमान खान ने उनकी मदद की थी।
बता दें, 2000 से भी ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ कर चुकीं सरोज खान का जन्म 22 नवंबर, 1948 को हुआ था। किशनचंद सद्धू सिंह और नोनी सद्धू सिंह के घर जन्मी सरोज का असली नाम निर्मला नागपाल है।
बंटवारे के बाद सरोज का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया था। महज 3 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट सरोज ने करियर की शुरुआत फिल्म 'नजराना' से की थी। सरोज खान ने 13 साल की उम्र में इस्लाम कबूल कर 43 साल के डांस मास्टर बी सोहनलाल से शादी की थी।
सरोज की उम्र से लगभग 30 साल बड़े सोहनलाल की यह दूसरी शादी थी। वे पहले ही चार बच्चों के पिता थे। एक इंटरव्यू में सरोज ने बताया था कि 13 साल की उम्र में वे स्कूल जाया करती थीं और शादी के मायने नहीं जानती थी। एक दिन उनके डांस मास्टर सोहनलाल ने उनके गले में काला धागा बांध दिया था, ऐसा करने पर सरोज को लगा कि उनकी शादी हो गई।
स्कूल जाने की उम्र में सरोज ने सोहनलाल से शादी कर ली थी। उस वक्त वे नहीं जानती थीं कि सोहनलाल पहले से शादीशुदा और 4 बच्चों के पिता हैं। सरोज को उनकी पहली पत्नी की जानकारी 1963 में हुई, जब उनके बेटे राजू खान का जन्म हुआ।
1965 में उनके दूसरे बच्चे का जन्म हुआ, जो 8 महीनों बाद ही गुजर गया। जब सोहनलाल ने सरोज के दोनों बच्चों को अपना नाम देने से इनकार किया, तो इनकी राहें अलग हो गई।
कुछ सालों बाद सोहनलाल को हार्ट अटैक आया, तब सरोज उनके करीब आईं। इस दौरान सरोज ने बेटी कुकु को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद सोहनलाल, सरोज की जिंदगी से कहीं गायब हो गए थे और सरोज ने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले की।