- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 65 साल पहले पिता की फिल्म में कुछ सेकेंड के लिए दिखे थे ऋषि कपूर, रातों रात बदली किस्मत
65 साल पहले पिता की फिल्म में कुछ सेकेंड के लिए दिखे थे ऋषि कपूर, रातों रात बदली किस्मत
मुंबई. बॉलीवुड अभी इरफान खान की मौत के गम से उबरा ही नहीं कि अब ऋषि कपूर के निधन की खबर आ गई है। उन्होंने 67 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उन्हें मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके भर्ती होने की खबर बड़े भाई रणधीर कपूर ने दी थी। उन्होंने बताया था कि वो अस्पताल में हैं और कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी, इसलिए उन्हें एडमिट कराया गया था।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
ऋषि कपूर की मौत की जानकारी अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके दी। बिग बी ने दुख जताते हुए कहा, 'मैं टूट गया हूं।' बिग बी के अलावा अक्षय कुमार ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
ऋषि कपूर बॉलीवुड में चिंटू के नाम से मशहूर थे। 47 साल पहले उन्होंने फिल्म 'बॉबी' से डेब्यू किया था। बतौर लीड एक्टर वो 'बॉबी' में पहली बार नजर आए थे। इस मूवी से उनका करियर निकल पड़ा था। इसमें उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया ने लीड रोल प्ले किया था।
ऋषि कपूर ने बौतर चाइल्ड आर्टिस्ट पहली बार साल 1955 में आई फिल्म 'श्री 420' के एक गाने में नजर आए थे। इस गाने के बोल 'प्यार हुआ इकरार हुआ' है। इसमें वो पहली बार दिखे थे।
ऋषि कपूर राज कपूर के बेटे हैं। ऋषि के दो और भाई हैं। जिनके नाम रणधीर कपूर और राजीव कपूर है। ये दोनों भी एक्टर हैं, हालांकि ऋषि की अपेक्षा इन दोनों स्टार्स का फिल्मी सफर कुछ खास नहीं रहा। कहा जाता है ऋषि कपूर बचपन से ही शरारती थे, इसलिए उनकी एंट्री फिल्मों में जल्दी ही हो गई।
इस फिल्म के बाद ऋषि कपूर 'मेरा नाम जोकर' में नजर आए थे। इसमें ऋषि ने राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। यह फिल्म सुपरडुपर हिट हुई थी। यह मूवी सर्कस में काम करने वालों की जिंदगी पर आधारित थी। बतौर एक्टर ऋषि अपने काम को लेकर काफी गंभीर थे। बॉलीवुड में ऋषि को ज्यादातर लोग चिंटू के नाम से भी जानते हैं। ऋषि ने ज्यादातर फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार ही निभाया है।
ऋषि कपूर का नाम बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शुमार है जो बेहिचक अपनी बात रख देते हैं। ऋषि की पहली फिल्म 'बॉबी' 1973 में रिलीज हुई थी। कहा जाता है कि ऋषि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान डिंपल कपाड़िया को पसंद करने लगे थे। वो उन्हें प्रपोज भी करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दिलचस्प बात यह है कि वह उस दौरान नीतू सिंह को भी डेट कर रहे थे।
ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' थी, जो कि बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। महज 14 साल की उम्र में नीतू ने ऋषि को डेट करना शुरू कर दिया था। फिल्म के सेट पर ऋषि अक्सर नीतू को छेड़ते रहते थे। उनकी ये आदत नीतू को इरिटेट करती थी, लेकिन शायद यही तकरार धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई और फिर प्यार हो गया।
ऋषि कपूर ने नीतू सिंह के साथ शादी 22 जनवरी 1980 को की थी। कपूर खानदान के नियम के मुताबिक, उनके घर की कोई भी बहू फिल्में नहीं करती। इस धर्म को भी नीतू ने बखूबी निभाया। कहा जाता है कि जब नीतू को फिल्में छोड़कर ग्रहणी बनने के लिए कहा गया तो उन्होंने साइन की हुई फिल्मों का एडवांस तुरंत लौटा दिया था।
शादी के बाद नीतू का फिल्मों से दूर जाना लोगों को अखरा और एक नया विवाद खड़ा हो गया था। उस वक्त कहा गया था कि उनसे जबरदस्ती फिल्में छुड़वाई गई हैं हालांकि बाद में नीतू ने ऋषि का साथ दिया। नीतू ने कहा था कि फिल्में छोड़ने का निर्णय उनका खुद का था।