- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Rishi Kapoor ने कभी अपने लुक्स से हंसाया तो कभी डराया, लेकिन जब इस हालत में नजर आए तो हर कोई था हैरान
Rishi Kapoor ने कभी अपने लुक्स से हंसाया तो कभी डराया, लेकिन जब इस हालत में नजर आए तो हर कोई था हैरान
मुंबई. गुजरे जमाने के एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की 69वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 4 सितंबर, 1952 को मुंबई में हुआ था। अपने जमाने के बेहतरीन हीरो में से एक रहे ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं है। उनका निधन पिछले साल कैंसर की वजह से हो गया था। कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने वाले ऋषि कपूर ने अपने लुक को लेकर कई एक्सपेरिमेंट किए। उन्होंने दर्शकों को अपने अलग-अलग लुक की वजह ठहाका लगाने को भी मजबूर किया। वहीं, जब कैंसर पीड़ित ऋषि कपूर की कुछ फोटोज अचानक सामने आई तो फैन्स अपने पसंदीदा हीरो को ऐसी हालत में शॉक्ड रह गए। नीचे देखे ऋषि कपूर के कुछ डिफरेंट लुक की फोटोज...
- FB
- TW
- Linkdin
)
फिल्मों में ऋषि कपूर कभी लड़की के गेटअप तो कभी चार्ली चैपलीन स्टाइल में भी नजर आए। फिल्म अग्निपथ में उनका खूंखार लुक देख फैन्स हैरान रह गए। इसी तरह रफूचक्कर, 102 नॉटआउट, डी डे, मुल्क जैसी कई फिल्मों में उनका डिफरेंट लुक देखने को मिला।
2012 में आई फिल्म अग्निपथ में ऋषि कपूर ने एक विलेन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनका लुक और किरदार देककर फैन्स हैरान रह गए थे।
ऋषि कपूर 2013 में आई फिलम डी डे में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में भी उनका खतरनाक अंदाज देख फैन्स शॉक्ड रह गए थे।
फिल्म सनम रे में ऋषि कपूर एकदम अलग ही अंदाज में दिखे। 2016 में आई इस फिल्म में उनको देख पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था।
कपूर एंड सन्स फिल्म में ऋषि कपूर के किरदार ने लोगों को ठहाका लगाने को मजबूर किया था। 2016 में आई इस फिल्म में भी उनके लुक को देख पहचाना मुश्किल हुआ था।
2018 में आई फिल्म 102 नॉटआउट में ऋषि कपूर का किरदार एकदम अलग था। उनके लुक और रोल ने लोगों को खूब हंसाया था।
फिल्म मुल्क में ऋषि कपूर का एकदम अलग लुक देख दर्शकों को कापी हैरानी हुई थी। 2018 में आई इस फिल्म में उनका किरदार एक मुस्लिम शख्स का था।
2019 के आसपास ऋषि कपूर कैंसर का इलाज कराने अमेरिका चले गए। जब इलाज के दौरान की उनकी फोटोज सामने आई थी तो उनकी हालत देखकर फैन्स को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ था।
कैंसर का इलाज कराने के दौरान सामने आई ऋषि कपूर की फोटोज में वे उनका चेहरा चिपका और बालों का रंग एकदम बदला-बदला सा नजर आया था।