- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- आखिर क्यों अपनी ही शादी में चक्कर खाकर गिर पड़े थे ऋषि कपूर, दुल्हन बनी नीतू सिंह का हुआ था ऐसा हाल
आखिर क्यों अपनी ही शादी में चक्कर खाकर गिर पड़े थे ऋषि कपूर, दुल्हन बनी नीतू सिंह का हुआ था ऐसा हाल
मुंबई. वेटरन एक्टर और कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने वाले ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की आज 69वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 4 सितंबर, 1952 को मुंबई में हुआ था। अपने जमाने के बेहतरीन हीरो में से एक रहे ऋषि कपूर हालांकि, अब इस दुनिया में नहीं है। उनका निधन पिछले साल कैंसर की वजह से हो गया था। यूं तो ऋषि कपूर ने कई मानी हुई एक्ट्रेसेस के साथ स्क्रीन शेयर की लेकिन उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा नीतू सिंह (Neetu Singh) के साथ जमी। कपल को फैन्स स्क्रीन पर तो साथ देखना पसंद करते ही थे ऑफ स्क्रीन भी दोनों की जोड़ी काफी फेमस रही। साथ काम करते-करते दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर आखिरकार नीतू ने अपना करियर छोड़ कपूर खानदान की बहू बनने का फैसला किया। दोनों ने जनवरी 1980 में शादी की थी। लेकिन कपल की शादी में एक हादसा हो गया था। नीचे पढ़े आखिर ऐसा क्या हुआ था कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे...
- FB
- TW
- Linkdin
)
बता दें कि नीतू सिंह ने पति ऋषि कपूर को बर्थडे विश करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेकर लिखा- एक सख्त हवा का झोंका, सबकुछ बिगाड़ देता है, वह बीते लम्हें। नीतू ने ही नहीं बल्कि उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी पिता को यादकर एक पुरानी फोटो शेयर की। इस फोटो में ऋषि कपूर को नातिन समारा साहनी के गाल पर किस करते हुए देखा जा सकता है। फोटो के साथ रिद्धिमा ने ढेर सारे दिल वाले इमोजी शेयर किए है।
एक इंटरव्यू में नीतू सिंह ने अपनी शादी के दिनों को याद करते हुए बताया था कि वो और ऋषि अपनी शादी के दिन ही बेहोश हो गए थे। दोनों के बेहोश होने की वजहें अलग-अलग थी। उन्होंने बताया था- मेरा शादी का लहंगा इतना ज्यादा भारी था कि मैं उसे संभालते-संभालते बेहोश हो गई थीं।
नीतू सिंह ने पति के बारे में बताया था- उनके आसपास इतनी ज्यादा भीड़ थी कि परेशान हो गए थे और वे भी चक्कर खाकर गिर पड़े थे। बाद में जब हम दोनों को घरवालों ने संभाला और फिर हमारी शादी की बाकी रस्में पूरी हुई।
शायद कम ही लोग जानते हैं कि नीतू सिंह जब 14 साल की थीं तभी से वो ऋषि को डेट करने लगी थीं। उस समय नीतू इंडस्ट्री में नई थीं। ऋषि फिल्म के सेट पर उनको छेड़ते रहते थे। उनकी ये आदत नीतू को परेशान करती थी। इसी बीच दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार। फिल्म खेल-खेल में की शूटिंग के दौरान ही दोनों का अफेयर शुरू हुआ था।
ऋषि और नीतू ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया और 1980 में शादी कर ली। दोनों की साथ में पहली फिल्म जहरीला इंसान थी जो बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। दोनों ने दूसरा आदमी, दुनिया मेरी जेब में, अमर अकबर अंथोनी, झूठा कही का, खेल खेल में, कभी कभी, रफूचक्कर, जिंदादिल, धन दौलत, बेशर्म, जब तक है जान जैसी फिल्मों में साथ काम किया।
बता दें कि ऋषि और नीतू का अफेयर काफी चर्चा में रहा। ऋषि कपूर के अफेयर ना सिर्फ शादी से पहले बल्कि शादी के बाद भी रहे। नीतू के साथ शादी करने के बाद उनका कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा। हालांकि, दोनों ने इन अफवाहों पर कभी ध्यान नहीं दिया।